फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   19 died from the cold in Eastern

पूर्वांचल में ठंड से 19 ने दम तोड़ा

Tue, 13 Dec 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी Updated Tue, 13 Dec 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
19 died from the cold in Eastern
सोमवार की शाम को कोहरे से ढका बनारस।
पूर्वांचल में ठंड से मौतों का सिलसिला जारी है। सोमवार को भी 19 लोगों की मौत हो गई। छह दिन में ठंड से पूर्वांचल में 45 लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकतर जिलों में अलाव के इंतजाम नहीं किए जाने से लोगों को दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन


 वाराणसी में 10 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। धूप निकलने के बाद गलन बढ़ गई। इस कारण शाम को लोग जल्दी घरों में चले गए। जनपद में सेवापुरी के जंसा इलाके में रामनाथ पटेल (50), जीरा देवी (58), कपसेठी के रघुनाथपुर में सुक्खन राम (70), चौबेपुर के नरपतपुर निवासी बेचू राम (80), रामनगर में राजेंद्र प्रजापति (50) की ठंड से मौत हो गई। आजमगढ़ में निजामाबाद निवासी राहुल गौड़ (18), जीयनपुर कोतवाली के पारनकुंडा निवासी रामकेवल शाही (45), रौनापार निवासी टनकू राम (70), फरहाबाद की मुरानी देवी (85) की मौत हो गई।
विज्ञापन


मिर्जापुर में कोटवा पांडेय की प्रमिला (32), कैलहट निवासी रात रामा देवी (54) एवं जिगना के बरी दूबे के कमला शंकर (70),  अदलहाट के पौनी गांव में रविवार की रात पप्पू यादव (45) और  बलिया में दोकटी के लक्ष्मण छपरा निवासी मोहन सिंह (48) ने भी ठंड से दम तोड़ दिया। मऊ में पनियरा की लालबची देवी (65) और मिश्रौली निवासी शिवप्रसाद मिश्र (70),  गाजीपुर में बलुआ निवासी धरमू यादव (70) और मेवाती देवी (60), जौनपुर में नेवादा गांव की श्वेता विश्वकर्मा (16) की ठंड से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जौनपुर-इलाहाबाद मार्ग पर श्रीनितेगंज के पास हुए कोहरे के चलते सड़क हादसे में ख्वाजापुर गांव निवासी बोलेरो सवार आठ लोग घायल हो गए। इससे पहले सात दिसंबर को एक, नौ को तीन, 10 दिसंबर को 10 और 11 दिसंबर को  12 ने सर्दी के कारण दम तोड़ा था।


कोहरे का ट्रेनों के परिचालन पर भी असर पड़ा है। शिवगंगा एक्सप्रेस ट्रेन 24 घंटे से भी ज्यादा देरी से मंडुवाडीह पहुंची। मंडुवाडीह सुपर फास्ट नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन रविवार के बजाए आज रवाना हुई। चार दर्जन ट्रेनें दो घंटे से 18 घंटे विलंब से मुगलसराय पहुंचीं। सुरक्षा के मद्देनजर राजधानी एक्सप्रेस के आगे पायलट इंजन चलाए जा रहे हैं। सोमवार को कोहरे और गलन से हर कोई बेहाल दिखा। तेज हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया। कोहरे के कारण अधिकतर वाहन दिन में भी लाइट जलाकर चले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed