फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   1888 players of the district showed talent, 236 won gold

Varanasi News: जिले के 1888 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, 236 ने जीता सोना

Thu, 15 Dec 2022 07:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
1888 players of the district showed talent, 236 won gold
आदर्श सांसद खेल प्रतियोगिता के तहत खेलो बनारस के दूसरे संस्करण के समापन पर बुधवार को जिले के 1888 खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया। प्रतियोगिताओं में 236 खिलाड़ियों ने स्वर्ण, 236 ने रजत और 92 ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। खोखो और वालीबॉल में काशी विद्यापीठ, कबड्डी में चोलापुर और चिरईगांव ब्लॉक की टीम चैंपियन रही।
विज्ञापन

सिगरा स्टेडियम में 16 से अधिक उम्र के बालक वर्ग में 800 मीटर दौड़ में हरहुआ के आदर्श विश्वकर्मा, 3000 मीटर में शशिकांत विश्वकर्मा, 200 मीटर दौड़ और लंबी कूद में आराजीलाइन के ओमप्रकाश ने पहला स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में बड़ागांव के राहुल गिरी, गोला फेंक में पिंडरा के दिलीप कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया। कुश्ती में पिंडरा के अवधेश यादव, चोलापुर के आकाश यादव, सेवापुरी के आर्यन यादव, पिंडरा के उत्तम यादव, हरहुआ के राहुल यादव ने बाजी मारी।
विज्ञापन

ऊंची कूद में धर्म देव, चिनअप में विद्यापीठ के साहिल पटेल, रस्सी कूद में हरहुआ के मनोज पटेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खो-खो, वालीबॉल में काशी विद्यापीठ और कबड्डी में चिरईगांव की टीम विजेता रही। 16 वर्ष से अधिक बालिका वर्ग के 200 मीटर दौड़ में आराजीलाइन की अंजलि पाल, 800 मीटर दौड़ में काशी विद्यापीठ की नेहा मिश्रा, 3000 मीटर दौड़ में सेवापुरी की सीमा यादव ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुश्ती प्रतियोगिता में पिंडरा की ज्योति यादव, हरहुआ की अलका यादव, विद्यापीठ की खुशबू पटेल, चोलापुर की आशा यादव, सेवापुरी की वसुंधरा यादव विजेता रहीं। वालीबॉल में हरहुआ, खो-खो में विद्यापीठ, कबड्डी में चिरईगांव की टीम चैंपियन रही। 11 से 16 वर्ष के बालक वर्ग के 800 मीटर दौड़ में आराजीलाइन के बृजेश राजभर, 3000 मीटर दौड़ में करन, जेवलिन थ्रो में पिंडरा के सत्यम यादव, 200 मीटर दौड़ में सेवापुरी के शुभम यादव प्रथम रहे। ऊंची कूद में पिंडरा के पवन सिंह ने बाजी मारी। गोला फेंक में आराजीलाइन के अमन यादव, लंबी कूद में हरहुआ के विंध्य प्रजापति, पुशअप में चोलापुर के विशाल निषाद ने पहला स्थान प्राप्त किया। भारोत्तोलन में सेवापुरी के स्वतंत्र कुमार, आराजीलाइन के आकाश कुमार पटेल, चोलापुर के विशाल निषाद और चिनअप में रोहन निषाद प्रथम रहे। रस्सी कूद में हरहुआ के आदित्य ने बाजी मारी।
ऊंची कूद में संजना ने मारी बाजी
कुश्ती प्रतियोगिता में चोलापुर के नागेश्वर यादव हरहुआ के अभिषेक यादव, आराजीलाइन के नीतीश कुमार यादव और सुंदर यादव, पिंडरा के आकाश यादव ने पहला स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग के 200 मीटर दौड़ में चिरईगांव की नैंसी राय, डिस्कस थ्रो में काशी विद्यापीठ के कोमल पटेल, ऊंची कूद में पिंडरा की संजना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रस्सी कूद और लंबी कूद में चिरईगांव की आंचल यादव ने बाजी मारी। पुशअप में ज्योति यादव प्रथम रहीं। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, विधायक त्रिभुवन राम ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
बजट के अभाव में पुरस्कार में कटौती
विजेता खिलाड़ियों और टीम को पिछले साल के मुकाबले इस साल बजट के अभाव में पदक, प्रमाणपत्र, टी-शर्ट ही दिया गया। जबकि पिछले सत्र के खेलो बनारस में जिला स्तर के विजेताओं को ट्रैक सूट और एक हजार रुपये नकद मिले थे।

वर्जन
बजट के अभाव में इस बार खेलो बनारस की जिला स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों के पुरस्कार में कटौती की गई। इस बार खिलाड़ियों को सिर्फ मेडल और प्रमाणपत्र ही दिया गया। - हिमांशु नागपाल, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed