फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   हास्टल खाली कराने पर छात्रों में आक्रोश

हास्टल खाली कराने पर छात्रों में आक्रोश

Fri, 10 May 2019 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
हास्टल खाली कराने पर छात्रों में आक्रोश
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शोध छात्रों से छात्रावास खाली कराने को लेकर छात्रों में आक्रोश है। शोध छात्रों को 15 मई तक का समय दिया गया है। विद्यापीठ प्रशासन के रवैये से छात्रों में आक्रोश है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि शोध छात्रों से मई और जून महीने में छात्रावास खाली न कराया जाए। इस मामले में लाल बहादुर शास्त्री छात्रावास के छात्रों ने कुलपति को शिकायती पत्र भी सौंपा है।
विज्ञापन

दी बनारस बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि काशी विद्यापीठ प्रशासन की छात्रावास नियमावली के अनुसार शोध छात्र-छात्रा को पंजीकरण तिथि से दो वर्ष के लिए अथवा शोध प्रबंध जमा करने की तिथि तक छात्रावास में रहने की अनुमति होगी। 15 मई तक छात्रावास खाली करने का फरमान मनमाना है और छात्र नियमावली के खिलाफ है। छात्रों ने एक मई को कुलपति से ग्रीष्मकालीन अवकाश में शोध छात्रों से छात्रावास खाली न कराने का अनुरोध किया था लेकिन उनके लिखित अनुरोध को ठुकराते हुए विद्यापीठ प्रशासन ने हास्टल खाली कराने का आदेश दे दिया है। इस संदर्भ में चीफ प्रॉक्टर प्रो. चतुर्भुज नाथ तिवारी का कहना है कि चुनाव आयोग ने चुनाव के लिए छात्रावास की मांग की है। इसलिए छात्रावास खाली कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed