फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   गंगा में उतराया मिला किशोर का शव, हत्या की आशंका

गंगा में उतराया मिला किशोर का शव, हत्या की आशंका

Fri, 10 May 2019 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
गंगा में उतराया मिला किशोर का शव, हत्या की आशंका
ामनगर। खिड़किया घाट पर गुरुवार की सुबह एक किशोर का शव उतराया मिला। किशोर के शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान और उसका सिर व चेहरा कपड़े से बंधा होने के कारण उसकी हत्या की आशंका जताई गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई किशोर की तस्वीर को देख उसके परिजन रामनगर थाने पहुुंचे और शव की शिनाख्त किए। शिनाख्त होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन

जौनपुर के सलारपुर का मूल निवासी सनी यादव (17) कक्षा 10 का छात्र था। सनी मौजूदा समय में मदरवा में अपने बड़े भाई अनिल यादव के पास रहता था। मंगलवार की सुबह सनी घर से निकला तो वापस नहीं लौटा था। रामनगर किला के पीछे स्थित खिड़किया घाट पर गुरुवार की सुबह एक किशोर का शव उतराने की सूचना पर पुलिस पहुंची। किशोर के शरीर परा जगह-जगह चोट के निशान थे और उसका चेहरा व सिर लाल रंग के कपड़े से बांधा गया था। शव देख कर स्थानीय लोगों के साथ ही परिजनों ने भी उसकी हत्या की आशंका जताई। इस संबंध में थानाध्यक्ष रामनगर ने बताया कि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होने पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed