फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पंपिंग सुपरिंटेंडेंट पर लटकी निलंबन की तलवार

पंपिंग सुपरिंटेंडेंट पर लटकी निलंबन की तलवार

Thu, 09 May 2019 02:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
पंपिंग सुपरिंटेंडेंट पर लटकी निलंबन की तलवार
वाराणसी। जलकल विभाग के पंपिंग सुपरिंटेंडेंट ने जनता की समस्याएं हल करने के बजाय अधिकारियों को गलत रिपोर्ट बनाकर भेज दी। लल्लापुरा और पितरकुंडा में सीवर ओवरफ्लो की समस्या पर दी गई रिपोर्ट की जांच में यह बात सामने आई। नगर आयुक्त आशुतोष कुमार द्विवेदी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जलकल महाप्रबंधक को पंपिंग सुपरिंटेंडेंट पर कठोर कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त को जलकल विभाग के कर्मचारियों की इस कारस्तानी की जानकारी हुई तो उन्होंने इसे अनुशासनहीनता माना। महाप्रबंधक जलकल को भेजे गए पत्र में नगर आयुक्त ने लिखा है कि लल्लापुरा व पितरकुंडा के आसपास क्षेत्रों में सीवेज समस्या के निस्तारण और पेयजल आपूर्ति की जिम्मेदारी पंपिंग स्टेशन सुपरिंटेंडेंट आनंद गौरव के पास है। यहां सीवर ओवरफ्लो व पेयजल की शिकायत पार्षद समेत स्थानीय लोगों ने बीते दिनों की थी। लल्लापुरा प्रकरण में पंपिंग स्टेशन सुपरिंटेंडेंट ने संसाधनों की कमी का हवाला दिया। जब अपर नगर आयुक्त ने जांच कराई तो समस्या का निराकरण कराए बिना ही गलत रिपोर्ट दे दी। इस पर नगर आयुक्त ने जीएम जलकल को कठोर कार्रवाई करने की संस्तुति कर दी। साथ ही तीन दिन के भीतर कार्रवाई की आख्या भी तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed