फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   संकटमोचन के दरबार में मिलती है वर्ष भर की ऊर्जा

संकटमोचन के दरबार में मिलती है वर्ष भर की ऊर्जा

Mon, 29 Apr 2019 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
संकटमोचन के दरबार में मिलती है वर्ष भर की ऊर्जा
वाराणसी। भजन सम्राट अनूप जलोटा का कहना है कि संकटमोचन के दरबार में सुरों की श्रद्धा निवेदित करके पूरे साल की ऊर्जा प्राप्त हो जाती है। खुद को बेहद शक्तिशाली महसूस करता हूं। बजरंगबली शक्ति के प्रतीक हैं, उनके सामने जो भी आएगा उसमें ऊर्जा का प्रवाह होगा ही। शास्त्रीय संगीत और लोकसंगीत में वह शक्ति है, जो मन के तारों को झंकृत कर देती है। पूरा विश्व शास्त्रीय संगीत का दीवाना है।
विज्ञापन

रविवार को भेलूपुर में स्थित होटल में प्रेसवार्ता के दौरान बिगबॉस में भाग लेने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए पेड हॉलिडे की तरह था। डेढ़ महीने के इस दौर में रियाज के साथ ही मैंने अपना वजन भी काफी कम किया है। संगीत के रियाज का जितना मौका मिला, उससे मेरी संगीत साधना में भी बहुत सुधार आया है। नई पीढ़ी जो मुझे नहीं जानती थी, वह भी मुझे जानने लगी। इस दौरान उन्होंने बतौर ब्रांड एंबेसडर मेक माई पिलग्रिमेज वेबसाइट काटीजर लांच किया। भजन सम्राट ने बताया कि यह वेबसाइट पूरे भारत में धार्मिक स्थलों का दर्शन पूजन कराएगी। इसकी लांचिंग पांच मई को होगी। दर्शन-पूजन के लिए बुकिंग कराने वालों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। वेबसाइट 222.द्वड्डद्मद्गद्व4श्चद्बद्यद्दह्म्द्बद्वड्डद्दद्ग के माध्यम से पूरे भारत के किसी भी धार्मिक स्थल से जुड़ सकते हैं। वेबसाइट पर संगीत का प्रशिक्षण स्वयं अनूप जलोटा देंगे। योगा, ज्योतिष और आयुर्वेद की सुविधा भी वेबसाइट के माध्यम से मिल सकेगी। विदेशों से भारत में पुरखों के अस्थि विसर्जन के लिए भी सुविधा दी जाएंगी। टीजर लांच के दौरान इंद्रनील दास गुप्ता, अंकन कुमार गांगुली, सोमराज सेन, डॉ. श्याम सुंदर पांडेय, डॉ. विनोद कुमार सिंह, आचार्य प्रवीण पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed