{"_id":"5c53597bbdec22089f03b2b1","slug":"181548966267-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी भारतीय की पैतृक जमीन भाई-भतीजों ने हड़पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासी भारतीय की पैतृक जमीन भाई-भतीजों ने हड़पी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। अमेरिका के कैलिफोर्निया में रह रहे विनोद कुमार राय की गाजीपुर जिले में स्थित पैतृक जमीन भाई और भतीजों ने हड़प ली। आईजी रेंज विजय सिंह मीना के निर्देश पर गाजीपुर के मलसां सुहवल निवासी राम प्रताप राय, प्रवीण राय, आशुतोष राय, शैलेंद्र राय, मनीष राय और रमेश के खिलाफ गुरुवार को कैंट थाने में धोखाधड़ी और कूटरचना सहित अन्य आरोपों में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विनोद कुमार राय के अनुसार, उनके हिस्से की पैतृक संपत्ति को उनके भाई राम प्रताप राय और भतीजों ने फर्जी तरीके से पॉवर ऑफ अटार्नी तैयार करा कर 2001 में बेच दिया था। अमेरिका से आने पर उन्हें इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने विरोध किया और अपने हिस्से की जमीन मांगी। इस पर सभी ने उन्हें चुप रहने के लिए कहा और जान से मारने की धमकी दी। विनोद का आरोप है कि उनके नाम पर फर्जी तरीके से पंजाब एंड सिंध बैंक में आरोपियों ने खाता भी खोला है। इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि धोखाधड़ी, कूटरचना और धमकाने सहित अन्य आरोपों के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।