{"_id":"5c30fd43bdec2256f4368d7d","slug":"181546714435-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री जय प्रकाश निषाद-CHANDAULI","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री जय प्रकाश निषाद-CHANDAULI
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। पशुधन विकास राज्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री जय प्रकाश निषाद ने शनिवार को कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास के तहत कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इसका लाभ गरीबों को मिल रहा है। पशुपालन विभाग कई कार्यक्रम जल्द प्रदेश के सभी जनपदों में शुरू करेगा। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के मामले में कहा कि अदालत के फैसले का इंतजार है। आवश्यकता हुई तो सरकार अध्यादेश लाएगी। प्रभारी मंत्री मुख्यालय स्थित पीडब्ल्यूडी के डाकबंगले पर पत्रकार वार्ता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि जनपद की सात ग्राम पंचायतों के प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के मैप से गायब होने की गड़बड़ी दूर करने को केंद्र सरकार को शीघ्र पत्र लिखा जाएगा। कहा कि प्रदेश सरकार एक वर्ष के अंदर बेसहारा पशुओं की समस्या का समाधान करेगी। विभाग की ओर से कृत्रिम गर्भाधान के तहत केवल बछिया पैदा करने की योजना बनाई गई है। यह योजना प्रदेश के 20 जनपदों में लागू की जाएगी। प्राइवेट सेक्टरों के गोशाला को मंजूरी दी जा रही है। बताया कि स्वच्छता अभियान में एक लाख 71 हजार 110 शौचालयों का निर्माण कराया गया है। मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था की स्थिति को बेहतर करने के लिए ठोस प्रयास किए हैं। इससे 19 माह की सरकार में प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ। कर्ज माफी के सवाल पर कहा कि केवल किसानों का कर्ज माफ करने से आय नहीं बढ़ेगी। अन्य योजनाओं से भी किसानों को लाभान्वित करना होगा। सपा-बसपा के गठबंधन पर कहा कि गठबंधन होगा या नहीं, कहना मुश्किल है। इससे हमारी पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है।