फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अतिक्रमण-जाम से लेनादेना नहीं, दर्ज कर लिया मुकदमा

अतिक्रमण-जाम से लेनादेना नहीं, दर्ज कर लिया मुकदमा

Sat, 01 Dec 2018 01:35 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण-जाम से लेनादेना नहीं, दर्ज कर लिया मुकदमा
वाराणसी। पूर्व गायत्री प्रसाद प्रजापति पर दर्ज कराए गए मुकदमे में दरोगा मो. अकरम की बात न मानने पर अतिक्रमण और सड़क जाम करने के आरोप में फर्जी मुकदमा दर्ज कर लिया गया। यह शिकायत जंगमबाड़ी निवासी व्यापारी अरविंद तिवारी ने एसएसपी से की है। व्यापारी ने मांग की है कि प्रकरण की जांच कराकर एसएसपी उचित कार्रवाई करें।
विज्ञापन

अरविंद के अनुसार 28 नवंबर की शाम मदनपुरा चौकी इंचार्ज मो. अकरम जंगमबाड़ी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने आए थे। इसे लेकर कुछ लोगों ने विरोध करते हुए जाम लगा दिया। थानाध्यक्ष दशाश्वमेध ने सबको समझाया तो मामला शांत हो गया। इसके बाद दरोगा मो. अकरम ने प्रकरण को लेकर दशाश्वमेध थाने में मुकदमा दर्ज कराया। अरविंद के अनुसार मुकदमे में उनका और उनके भाई मुन्ना को भी आरोपी बना दिया गया जबकि उनकी दुकान गली में हैं। अतिक्रमण और जाम से उनका कोई वास्ता नहीं है, इसके बावजूद उन्हें आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन

अरविंद के अनुसार गायत्री के खिलाफ उन्होेंने रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया था। पैरवी कर रहे थे तो लखनऊ निवासी दरोगा मो. अकरम ने उनसे कहा था कि उनकी बात मान कर पैर पीछे खींच लें। इंस्पेक्टर बालकृष्ण शुक्ला का निलंबन हुआ यह ठीक बात नहीं है और पुलिस से दुश्मनी ठीक नहीं होती है। अरविंद के अनुसार उन्होंने दरोगा की बात नहीं मानी और इसी वजह से उन पर और उनके भाई पर फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed