{"_id":"5bfda66cbdec2241c1712b8b","slug":"181543349868-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिसेज इंडिया के मंच पर रैंप वॉक करेंगी बनारस की बहुएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिसेज इंडिया के मंच पर रैंप वॉक करेंगी बनारस की बहुएं
Updated Wed, 28 Nov 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। उत्तराखंड के नैनीताल में होने वाली मिस एंड मिसेज इंडिया टाइटल के लिए बनारस की दो बहुओं का चयन किया गया है। ग्रैंड फिनाले में 13 प्रतिभागियों का चयन किया गया है, जिसमें काशी की रोशनी जायसवाल व प्रज्ञा पांडेय ने अपना स्थान बनाया है।
यूपी से चयनित 30 प्रतिभागियों में से प्रज्ञा व रोशनी ने टॉप 10 में जगह बनाई थी। जून माह में इसका ऑडिशन काशी में हुआ था, जहां इन्हाेंने अपनी अदाओं व हुनर से जजों का दिल जीता था। बनारस की बहू रोशनी ककरमत्ता स्थित नील नगर कॉलोनी की रहने वाली हैं। वह एक गृहणी होने के साथ-साथ फैशन डिजाइनर भी हैं। उनके पति कुशल जायसवाल सोने-चांदी के कारोबारी हैं। इनका चार साल बेटा युवांश है। वहीं प्रज्ञा पांडेय मूलत: सासाराम बिहार की रहने वाली हैं। वह गृहणी हैं और यहां लंका छित्तूपुर में रहती हैं। उनके पति डॉ. अमित कुमार तिवारी आर्थोपेडिक सर्जन हैं। प्रज्ञा का 13 साल का बेटा भी है। प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले उत्तराखंड के हल्द्वानी में 29 नवंबर को होना है, जिसमें हिमेश रेशमिया और अमन वर्मा बतौर जज शामिल होंगे। चार दिनों तक होने वाली प्रतियोगिता के स्टेज शो में बनारस की थीम पर आधारित परिधानों में रोशनी व प्रज्ञा रैंप वॉक करेंगी।