{"_id":"5bf8641abdec22417167496a","slug":"181543005210-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैदल चलकर सीएम ने किया विश्वनाथ कॉरिडोर का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैदल चलकर सीएम ने किया विश्वनाथ कॉरिडोर का निरीक्षण
Updated Sat, 24 Nov 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। मणिकर्णिका घाट से पैदल चलकर काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर परिक्षेत्र में कॉरिडोर का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में हो रहे ध्वस्तीकरण और अन्य कामों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्राचीन मंदिरों को सीएम ने देखा और उसके संरक्षण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देर रात काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। यहां निरीक्षण के बाद मंदिर कार्यालय में कॉरिडोर का नक्शा बनाने वाले कंसलटेंट कंपनी ने अपना प्रस्तुतीकरण किया। इस दौरान अधिग्रहित भवन, ध्वस्तीकरण सहित अन्य योजनाओं को मुख्यमंत्री के सामने विस्तार से बताया। इसके बाद उन्होंने अन्नक्षेत्र में 11 बटुकों को भोजन और दक्षिणा देकर अन्नक्षेत्र का विधिवत शुभारंभ किया। शनिवार से अन्न क्षेत्र बाबा दरबार के श्रद्धालुओं के लिए शुरू हो जाएगा। काशी विश्वनाथ मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट पर हेल्प डेस्क की सुविधा वाली अत्याधुनिक मशीन का उद्घाटन किया। एयरपोर्ट पर लगाई गई इस मशीन में डेबिट और क्रेडिट कार्ड से भी मंदिर के गेस्ट हाउस की बुकिंग, आन लाइन चढ़ावा और मंदिर की सुविधाओं का लाभ लिया जा सकेगा।