फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   2019 का चुनावी मुद्दा होगा काशी का विकास मॉडल

आगामी लोकसभा चुनाव का मुद्दा होगा वाराणसी का विकास मॉडल

Tue, 13 Nov 2018 02:41 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 02:41 AM IST
विज्ञापन
2019 का चुनावी मुद्दा होगा काशी का विकास मॉडल
रिंग रोड - फोटो : अमर उजाला
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ संकेत दिया कि आगामी लोकसभा चुनाव में विकास ही मुद्दा होेगा। पीएम ने सिर्फ और सिर्फ विकास की बात की। माना जा रहा है कि 2019 के चुनाव में काशी में हुए विकास को मॉडल की तरह पेश किया जाएगा। एक सांसद जो कि प्रधानमंत्री भी हैं, अपने संसदीय क्षेत्र में 15 बार आते है। अपने जनता की छोटी से छोटी मूलभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखता है।
विज्ञापन


काशी की सबसे बड़ी समस्या जाम को खत्म करने के लिए रिंग रोड का निर्माण कराया। बाबतपुर फोरलेन की स्पीड बढ़ाई। पर्यटक वर्षों से यहां काशी आते हैं। पहले यहां से जो छवि लेकर जाते थे वह किसी से छिपी नहीं हैैै। अब जब बाबतपुर एयरपोर्ट से शहर में प्रवेश करेंगे तो उन्हें काशी की झलक दिखाई पड़ेगी।
विज्ञापन


इसमें न केवल आधुनिकता बल्कि परंपरा का भी ख्याल किया गया है। जिस तरह पीएम ने विपक्षियों पर वार करने के लिए विकास को हथियार बनाया है, माना जा रहा है विपक्ष इसका जवाब नहीं दे पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां गंगा के तट पर भावुक हुए प्रधानमंत्री, प्रणाम किया
रामनगर में मल्टी मोड टर्मिनल के लोकार्पण के लिए जब पीएम जब जेटी पर बने मंच पर पहुंचे तो डूबते सूरज की लालिमा और मां गंगा को देख भावुक हो उठे। उन्होंने मां गंगा के चरणों में अपनी श्रद्धा समर्पित की और सूर्य देव के समक्ष सिर नवाया। यह देख वहां मौजूद लोगों ने हर-हर गंगे का नारा लगाया। इसके बाद पीएम को देखने गंगा उस पार उमड़े लोगों का प्रधानमंत्री ने हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed