फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   देवर और उसके दोस्त ने विवाहिता के साथ दुराचार का प्रयास किया

देवर और उसके दोस्त ने विवाहिता के साथ दुराचार का प्रयास किया

Tue, 26 Jun 2018 02:16 AM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
देवर और उसके दोस्त ने विवाहिता के साथ दुराचार का प्रयास किया
वाराणसी। कैंट थाना अंतर्गत पांडेयपुर क्षेत्र की एक विवाहिता के साथ उसके दूर की रिश्तेदारी के देवर और उसके दोस्त ने दुराचार का प्रयास किया। इसके साथ ही मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेज कर जबरन बात करने की कोशिश की। मामले को लेकर राज्य महिला आयोग के निर्देश पर सोमवार को कैंट थाना में जौनपुर के बक्सा थाना क्षेत्र के करोजपुर निवासी सोनू विश्वकर्मा और सत्यनारायण के खिलाफ दुराचार सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पीडि़ता के अनुसार वर्ष 2017 के मई महीने में उसकी शादी की सालगिरह पर आरोपियों के करोजपुर स्थित घर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसी दौरान दोनों आरोपियों ने उसकी तस्वीरें खींची। इसके एक महीने बाद दोनों पांडेयपुर स्थित पीडि़ता के ससुराल पहुंचे और पति की गैर मौजूदगी में उसके साथ दुराचार का प्रयास किया। पीडि़ता ने इसकी शिकायत ससुराल के लोगों से की लेकिन लोकलाज के भय से मामला थाने तक नहीं पहुंचा। आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी पीडि़ता के मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजते रहे और कॉल कर बात करने की कोशिश करते रहे। इससे परेशान होकर महिला ने पुलिस से गुहार लगाई लेकिन सुनवाई नहीं हुई तो राज्य महिला आयोग से कार्रवाई की मांग की। इस बारे में इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए एक टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed