फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   फर्जी प्रमाणपत्र लगा कर बन गया बीडीसी

फर्जी प्रमाणपत्र लगा कर बन गया बीडीसी

Wed, 02 May 2018 12:48 AM IST
Updated Wed, 02 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
फर्जी प्रमाणपत्र लगा कर बन गया बीडीसी
ज्ञानपुर। भदोही ब्लॉक के चांदीगहना में फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे एक युवक बीडीसी बन बैठा। करीब तीन साल तक वह बीडीसी रहा। ओबीसी के कहार जाति के युवक ने एससी के लिए आरक्षित की सीट पर चुनाव लड़कर जीत दर्ज की थी। शिकायत मिलने पर एसडीएम की जांच में मामले का खुलासा हुआ। उसे 15 दिन अपना पक्ष रखने की मोहलत दी गई है।
विज्ञापन

भदोही विकास खंड के वार्ड-129 चांदी गहना एससी जाति के लिए आरक्षित सीट घोषित थी। आरोप है कि वर्ष 2015 में गांव के बलदेव पुत्र स्व. बरसाती ने फर्जी प्रमाणपत्र के सहारे चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। जनवरी 2018 में गांव के अशोक कुमार तिवारी पुत्र राम चंद्र तिवारी ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर जालसाजी का आरोप लगाया। डीएम के निर्देश पर एसडीएम भदोही सुनील कुमार ने प्रमाणपत्रों की जांच की तो सच्चाई खुलकर सामने आई। तमाम प्रमाण पत्रों का अवलोकन करने के बाद बलदेव ओबीसी जाति के कहार जाति का पाया गया। जांच रिपोर्ट मिलने पर डीपीआरओ अनिल कुमार त्रिपाठी ने बीडीसी को नोटिस भेजकर 15 दिन के अंदर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा है। निर्धारित समय में स्पष्टीकरण न देने पर बीडीसी को पृथक कर विधिक कार्यवाही की जाएगी। जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि एसडीएम की जांच में गड़बड़ी सामने आई है। संबंधित बीडीसी को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed