{"_id":"5aca816d4f1c1bed618b6621","slug":"181523220845-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप के आरोपी डॉक्टर को भेजा जेल 0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगरेप के आरोपी डॉक्टर को भेजा जेल 0
Updated Mon, 09 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। छावनी क्षेत्र स्थित होटल रेडिसन में युवती के साथ सामूहिक दुराचार के आरोपी डॉ. आशुतोष अस्थाना की गिरफ्तारी के बाद रविवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। वारदात के बाद से फरार चल रहे डॉ. आशुतोष पर पुलिस ने 15 हजार रुपये इनाम घोषित किया था। वहीं, शनिवार को अदालत में समर्पण करने वाले मामले के एक अन्य आरोपी इंडो-थाई विमानन कंपनी के मैनेजर सत्येंद्र को पुलिस जल्द रिमांड पर लेगी।
बाबतपुर एयरपोर्ट पर एक निजी विमानन कंपनी में कार्यरत युवती ने कैंट थाने में दो अप्रैल को डॉ. आशुतोष, सत्येंद्र और अज्ञात के विरुद्ध सामूहिक दुराचार, आपराधिक षड्यंत्र, जान से मारने की धमकी देने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया था। पीडि़ता का आरोप है कि बाबतपुर एयरपोर्ट पर तैनात रहे डॉ. आशुतोष ने उसे होटल रेडिसन में बिजनेस डील के बहाने बुलाया। होटल के बार में उसे बीयर में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया। अर्धचेतना में होने पर उसे होटल के चतुर्थ तल स्थित कमरे में ले जाया गया, जहां डॉ. आशुतोष, सत्येंद्र और ट्रेवल एजेंट आबिद ने दुराचार किया।
एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में बताया कि दो आरोपी आबिद और सत्येंद्र जेल में हैं। डॉ. आशुतोष की तलाश में क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीमें लगी थीं। क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह ने सर्विलांस और मुखबिर के जरिए कादीपुर निवासी डॉ. आशुतोष के बारे में जानकारी जुटाई। रविवार की सुबह पता लगा कि वो सर्किट हाउस के सामने दैत्राबीर बाबा मंदिर के पास एक कार में मौजूद है। क्राइम ब्रांच प्रभारी ने इंस्पेक्टर कैंट महेश कुमार पांडेय, इंस्पेक्टर विष्णु प्रकाश श्रीवास्तव, एसआई राकेश सिंह, तेज प्रताप यादव, सुमंत सिंह, चंद्रसेन, सुरेंद्र मौर्य, रामभवन, कुलदीप सिंह के साथ मौके पर घेराबंदी की और उसे गिरफ्तार कर लिया।