फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   123 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ी

123 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ी

Tue, 03 Apr 2018 01:24 AM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
123 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ी
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर में स्नातक की परीक्षा में सोमवार को 123 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। जबकि विश्वविद्यालय के सचल दस्ते ने परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र पर दस्तक दी। मगर दस्ते का हाथ खाली रहा।
विज्ञापन

सुबह की पाली में बीए, बीएससी, बीकाम तीनों वर्षों की राष्ट्र गौरव की परीक्षा हुईं। पररीक्षा में 1755 शामिल हुए। 121 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दोपहर की पाली में बीएससी प्रथम वर्ष की रसायन विज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र, बीएससी तृतीय वर्ष की गणित और जंतु विज्ञान तृतीय प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। पंजीकृत 392 परीक्षार्थियों में से दो ने परीक्षा छोड़ दी। 390 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। दोनों पालियों की परीक्षा के दौरान कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया। परीक्षा प्रभारी डॉ. कमाल अहमद सिद्दीकी ने बताया कि नकल विहीन परीक्षा संपन्न हो रही है। परीक्षार्थियों की सघनता से जांच की जा रही है। परीक्षा के दौरान विश्वविद्यालय के पर्यवेक्षक भी मौजूद रहे। साथ ही विश्वविद्यालय के सचल दस्ते ने भी दस्तक दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed