फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   फर्जी नंबर से बेचते थे चोरी के वाहन

फर्जी नंबर से बेचते थे चोरी के वाहन

Mon, 02 Apr 2018 01:15 AM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
फर्जी नंबर से बेचते थे चोरी के वाहन
ज्ञानपुर। सुरियावां के गजधरा (चककलूटी) और गोपीगंज के नथईपुर में कानपुर पुलिस की छापेमारी के बाद वाहन चोरों की गिरफ्तारी के साथ ही चोरी के कई वाहनों की बरामदगी ने जिले की पुलिस की आखें खोल दी है। पुलिस आरोपियों का इतिहास खंगालने में जुट गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर रात गजधरा निवासी संजय बिंद और नथईपुर के कृष्ण मोहन बिंद को कानपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस सूत्रों की माने तो पकड़े गए युवकों का लूटपाट गैंग कानपुर से चलता है। इसमें गजधरा ब्राह्ममण बस्ती का भी एक युवक शामिल है, जिसके खिलाफ पांच साल पूर्व चकेरी में कई धाराओं में केस दर्ज हो चुका है। जांच के दौरान यह बात भी सामने आई है कि दूसरे प्रांत से चोरी की गई वाहनों के नंबर बदलकर उन्हें जिले में खपाया जाता है। गिरफ्तार युवक का एक भाई दुपहिया और चार पहिया का मिस्त्री है। वाहन अगर नहीं बिकते थे तो उसके एक-एक पार्ट को ही बेच दिया जाता। चर्चा है कि कानपुर पुलिस की गिरफ्तारी से दोनों युवकों की मुश्किलें बढ़ सकती है। जिले में उनके अन्य दूसरे करीबी भी जल्द ही पुलिस के रडार पर आ सकते हैं। एएसपी डॉ. संजय कुमार ने कहा कि कानपुर पुलिस दोनों युवकों को गिरफ्तार कर ले गई है। पूछताछ में अगर कानपुर पुलिस कुछ बताती है तो उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed