फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   विश्व में अब आध्यात्मिक क्रांति की जरूरत : दलाईलामा 0

विश्व में अब आध्यात्मिक क्रांति की जरूरत : दलाईलामा 0

Wed, 21 Mar 2018 02:07 AM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
विश्व में अब आध्यात्मिक क्रांति की जरूरत : दलाईलामा 0
वाराणसी।
विज्ञापन

तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा ने कहा कि विश्व में अब आध्यात्मिक क्रांति की जरूरत है। आध्यात्मिकता से ही विश्व में सौहार्द और शांति लाई जा सकती है। यह आध्यात्मिक क्रांति विश्वास के आधार पर नहीं बल्कि चिंतन-मनन और विश्लेषण के आधार पर होनी चाहिए क्योंकि विश्वास के आधार पर आध्यात्मिकता अंधविश्वास को जन्म देती है।

केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान सारनाथ में मंगलवार को भारतीय विश्वविद्यालय संघ के 92वें अधिवेशन के दूसरे दिन दलाईलामा ने ये बातें कुलपतियों के संवाद सत्र में कहीं। उन्होंने कहा कि मनुष्य का मूल स्वरूप करुणामय है और इसे वैज्ञानिकों ने भी स्वीकार किया है। हमारी आधुनिक शिक्षा प्रणाली ने इस स्वरूप में बदलाव किया है। करुणा के विकास का मार्ग वैज्ञानिक और शोध के आधार पर होना चाहिए। शमथ और विपश्यना को अकादमिक विषयों में शामिल करना होगा। इसके लिए जरूरी है कि पारंपरिक ज्ञान को पुनर्स्थापित किया जाए। उसे वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में समाहित किया जाए। भारत में आज भी जातिवाद और असमानता की जड़ें मजबूत हैं। इसे खत्म करने के लिए धर्मगुरुओं को आगे आना होगा। मानव मूल्य की शिक्षा से ही ये समस्याएं हल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed