{"_id":"5aa6d7174f1c1bac758b516e","slug":"181520883479-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मातृत्व लाभ योजना को जन-जन तक पहुंचाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मातृत्व लाभ योजना को जन-जन तक पहुंचाएं
Updated Tue, 13 Mar 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। केंद्र सरकार की मातृत्व लाभ योजना का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए सोमवार को चौरी रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा, एएनएम व अस्पताल कर्मियों की बैठक हुई। बैठक में चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. वीके सिंह ने कहा कि योजना के शत प्रतिशत क्रियान्वयन के लिए लोगों को इसकी जानकारी होना जरूरी है।
चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि सरकार पहली बार गर्भधारण करने वाली महिलाओं के प्रथम टीकाकरण पर एक हजार रुपये दिए जाते हैं। द्वितीय टीकाकरण पर दो हजार रुपये तथा संस्थागत प्रसव के बाद माता को 14 रुपये दिए जाते हैं। उन्होंने बताया कि जब बच्चा एक वर्ष का हो जाता है, तो उसके टीकाकरण के समय दो हजार रुपये की राशि देने का प्रावधान है। कहा कि इस योजना का लाभ किसी भी आय सीमा वाले लाभ उठा सकते हैं। एएनएम और आशा को निर्देशित किया गया कि लोगों को इसके बारे में जागरूक करें। बैठक में डॉ. अमित दूबे, डॉ. रामाशीष, डॉ. भूमिका जायसवाल, डॉ. शालिनी पाठक, डॉ. अफरोज अंसारी इंदु देवी, गीता सिंह, शैलजा, आशा सिंह, संगीता देवी, सीता पटेल, अर्चना देवी, हंसा देवी, प्रीती देवी, निर्मला देवी, रीजा गुप्ता, सरिता देवी आदि मौजूद थीं।