फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बिहार से आकर मुकेश की कॉलोनी में ठहरे थे युवक

बिहार से आकर मुकेश की कॉलोनी में ठहरे थे युवक

Mon, 29 Jan 2018 01:52 AM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
बिहार से आकर मुकेश की कॉलोनी में ठहरे थे युवक
वाराणसी। डीरेका के कर्मचारी नेता ताराधीश कुमार मुकेश की हत्या के पांच दिन बाद रविवार को भी तफ्तीश में जुटी पुलिस टीमों के हाथ खाली रहे। इस बीच एक बात यह सामने आई है कि मुकेश डीरेका स्थित जिस पश्चिमी कॉलोनी में रहते थे वहां एक कर्मचारी के नाम पर आवंटित आवास में कुछ बाहरी युवक 15 जनवरी के बाद से आकर ठहरे हुए थे। सभी खुद को बिहार निवासी बताते थे। बीते 23 जनवरी की रात जब मुकेश की हत्या हुई तो उन युवकों ने दारू और मुर्गा की पार्टी की थी और उसके बाद से फिर सभी कॉलोनी में नहीं देखे गए। वहीं, पुलिस को जिले के एक पूर्व विधायक के करीबी जिन दो ठेकेदार भाइयों पर शक है, वो और उनसे जुड़े लोगों का अभी तक सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन

डीरेका के कर्मचारी नेता मुकेश की हत्या का कारण पुलिस के अनुसार उनके द्वारा बजरंगी गिरोह से जुड़े ठेकेदारों के ठेकों की जांच कराना और परिषद का चुनावी विवाद है। मुकेश के मोबाइल की कॉल डिटेल और वॉयस रिकॉर्डर से जो साक्ष्य पुलिस के हाथ लगे हैं उसके आधार पर पांच आरोपियों को पुलिस ने चिह्नित भी कर लिया है मगर सभी कहां छिपे हैं, यह पता लगा पाना पुलिस के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। इसके साथ ही यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि वारदात को अंजाम देने वाले शूटर कौन थे और कहां से आए थे। रविवार को भी क्राइम ब्रांच सहित छह टीमों की छापामारी और संदिग्धों से पूछताछ का सिलसिला जारी रहा लेकिन कोई उल्लेखनीय सफलता हाथ नहीं लगी। इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ और छापामारी का सिलसिला जारी है। संभावना है कि जल्द ही मामले में पुलिस को उल्लेखनीय सफलता हासिल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed