फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   भीषण ठंड से जनजीवन बेहाल, पारा 5 डिग्री पहुंचा

भीषण ठंड से जनजीवन बेहाल, पारा 5 डिग्री पहुंचा

Sat, 06 Jan 2018 01:41 AM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
भीषण ठंड से जनजीवन बेहाल, पारा 5 डिग्री पहुंचा
वाराणसी। पूर्वांचल में कड़ाके की ठंड और शीतलहर से जनजीवन बेहाल हो गया है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री पहुंच गया। दिनभर गलन और कोहरे से लोग जूझते रहे। सबसे अधिक दिक्क्त दिहाड़ी मजदूरों, बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। हालांकि दोपहर बाद कुछ देर के लिए हल्की धूप निकली मगर वह बेसअर रही। शाम चार बजे तक फिर से आसमान में धुंध, कोहरा और गलन ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

हाड़कंपाऊ ठंड और गलन से पूरा जनजीवन प्रभावित हो गया है। लोगाें का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बहुत जरूरी काम से ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। दोपहर में कुछ देर के लिए हल्की धूप निकली मगर इसके बाद फिर सर्द हवा और गलन बढ़ गई। इससे सभी परिवहन सेवाएं प्रभावित हुईं। शहरों में कोहरे का असर कुछ कम है लेकिन ग्रामीण और पहाड़ी इलाकों में जबरदस्त कोहरे से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

बाबतपुर मौसम कार्यालय के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 12.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान दो और न्यूनतम तापमान 2.4 नीचे पहुंच गया। मौसम विज्ञानी प्रोफेसर एसएन पांडेय के अनुसार औसत तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। अभी ठंड और गलन का कहर जारी रहेगा। मकर संक्रांति तक मौसम इसी तरह बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
ठंड लगने से महिला समेत दो की मौत
मिर्जामुराद। शीतलहर और कड़ाके की ठंड के चलते क्षेत्र के गौर निवासी मुसई अली (75) की शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। वहीं खालिसपुर की रहने वाली धौकल्ली देवी (80) पत्नी बेचू सिंह की गुरुवार की देर रात ठंड लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed