फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   भाजपा के लिए अयोध्या मुक्ति का मार्ग: माता प्रसाद

भाजपा के लिए अयोध्या मुक्ति का मार्ग: माता प्रसाद

Mon, 20 Nov 2017 02:06 AM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के लिए अयोध्या मुक्ति का मार्ग: माता प्रसाद
वाराणसी। सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने रविवार को भाजपा पर तीखा हमला बोला। कहा कि अयोध्या भाजपा के लिए मुक्ति का मार्ग है। तीन साल से ज्यादा का कार्यकाल बीत गया लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार न तो विकास की गति बढ़ा पाई और न ही वादे के मुताबिक दो करोड़ लोगों को रोजगार दे सकी। चुनाव नजदीक आ रहा है तो जनता को गुमराह करने के लिए भाजपा फिर अयोध्या की ओर चल पड़ी है।
विज्ञापन

रविवार की शाम सपा की मेयर प्रत्याशी साधना गुप्ता के मौलवी बाग स्थित केंद्रीय कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार 2014 में किए गए वादों में एक भी पूरा नहीं कर पाई है। नोटबंदी और जीएसटी से कारोबारी परेशान हैं। सपा जब सत्ता में थी तो कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए जाते थे लेकिन मौजूदा सरकार में कानून व्यवस्था की हालत बेहद खराब है। सरकारी दफ्तर भ्रष्टाचार का अड्डा बन गए हैं। काशी के बारे में कहा कि यहां पिछले तीन साल में कुछ नहीं बदला है। शहर में चारो तरफ खुदाई से बदहाल सड़कें और कचरा दिखाई पड़ता है। सपा की जीत का दावा करते हुए कार्यकर्ताओं से पूरी एकजुटता से चुनावी मुहिम में जुटने की अपील की। जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर के सपा छोड़कर भाजपा में जाने के सवाल पर कहा कि कमजोर दिल वाले भाजपा के दबाव में पार्टी छोड़कर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed