{"_id":"5a0df1284f1c1bf3538bdc9c","slug":"181510863144-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी निदेशक की फर्जी फेसबुक आईडी की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी निदेशक की फर्जी फेसबुक आईडी की जांच शुरू
Updated Fri, 17 Nov 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. राजीव संगल की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अभद्र टिप्पणी करने के मामले की जांच शुरू हो गई है। निदेशक की तहरीर पर लंका पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। छानबीन के लिए भेलूपुर सीओ एपी सिंह और लंका एसओ संजीव सिंह गुरुवार को आईआईटी पहुंचे। उन्होंने निदेशक से मुलाकात कर मामले से जुड़े पहलुओं पर बात की। उधर, आईआईटी की एक साइबर एक्सपर्ट टीम भी इस मामले की जांच में जुटी है।
आईआईटी में 10 नवंबर की शाम छह बजे होने वाली म्यूजिकल नाइट बिड़ला हॉस्टल के छात्रों के विरोध पर रदद करनी पड़ी थी। उसके बाद से आईआईटी और बिड़ला हॉस्टल के कुछ छात्रों के बीच तनाव बना है। सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के खिलाफ खूब टिप्पणियां हो रही हैं। इसी क्रम में पिछले बुधवार को बिड़ला हॉस्टल के छात्र आशुतोष सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट डाली। इसके जवाब में आईआईटी निदेशक के नाम और फोटो लगी आईडी से भद्दी-भद्दी गालियां और अमर्यादित टिप्पणी पोस्ट की गई। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर वार और तेज हो गया। गुरुवार को लंका थाने पहुंचे आईआईटी निदेशक प्रो. राजीव संगल ने लंका एसओ को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि फेसबुक पर उनका कोई अकाउंट नहीं है। उनका फर्जी अकाउंट बनाने और अमर्यादित टिप्पणी पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। लंका पुलिस ने बताया कि आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।