फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   जलवा...फैशन का है ये जलवा

जलवा...फैशन का है ये जलवा

Mon, 28 Aug 2017 02:11 AM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
जलवा...फैशन का है ये जलवा
वाराणसी। ‘फैशन का है ये जलवा...’ की धुन पर मॉडलों ने जब कैटवॉक किया तो पूरा हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मौका था रविवार को होटल हिन्दुस्तान में आयोजित एम्परर मीडिया एवं इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की ओर से आयोजित फैशन शो का।
विज्ञापन

इंडियन ड्रेसेज में सजी-धजी मॉडलाें को करीब से देखने के लिए लोग बहुत उत्सुक रहे। पहला शो इंडियन ड्रेेसेज कै टेगरी का था। इसके बाद बारी थी इंडो वेस्टर्न ड्रेेसेज में रैंप पर वॉक करने की। तेज संगीत की धुन के बीच मॉडलों ने अपने अंदाज से उपस्थित दर्शकों को कु र्सियां छोड़कर झूमने पर विवश कर दिया। रात 8:30 बजे से शुरू हुआ फैशन शो का सिलसिला देर रात तक चला। पूरा हाल खचाखच भरा हुआ था। मॉडलों की एक-एक अदा पर दर्शक अपनी कुर्सी से उछलकर खड़े हो जा रहे थे। बाउंसरों को उन्हें संभालने में बहुत मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

आयोजक अखिलेश ने बताया कि मॉडल हंट के जरिए हम लोग अपनी आने वाली फिल्म के लिए हेरोइन का चयन करने जा रहे हैं। इसी के तहत यह फैशन शो आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिनेता राजपाल यादव, चर्चित मॉडल अनारा गुप्ता, भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव, भोजपुरी अभिनेत्री रितु सिंह और भोजपुरी आइटम डांस अभिनेत्री सीमा सिंह भी मंच पर मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरे दिल में बसता है बनारस : राजपाल
वाराणसी। बनारस तो मेरे दिल में बसता है। कई बार मैं बनारस आ चुका हूं लेकिन पहली बार जनता से रूबरू होने का मौका मिला है। यहां की जनता जितना सम्मान देती है, जितना प्यार देती है वह कहीं और मिलना नामुमकिन है। उक्त बातें अभिनेता राजपाल यादव ने अमर उजाला से बातचीत के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि हम आज नारी सशक्तिकरण की बात करते हैं लेकिन जिस शिव ने स्त्री को ही शक्ति माना हो तो हम उस शक्ति का सशक्तिकरण कैसे कर सकते हैं। वह तो स्वयं इतनी सक्षम हैं कि कोई भी दुनिया का काम उनके लिए असंभव नहीं हैं। आज महिलाएं हर क्षेत्र में बेहतर कर रही हैं। अभिनय के क्षेत्र में भी उनका कोई जोड़ नहीं है। बनारस पर आधारित फिल्म जल्द ही लेकर आ रहा हूं। उसकी शूटिंग के लिए मैं फिर से वाराणसी आऊंगा। यही वो शहर है जहां हर बार आने को जी चाहता है। बाबा की नगरी और उनके गण सब अद्भुत हैं।

जहां की मिट्टी पारस उसका नाम बनारस
वाराणसी। जहां की मिट्टी छूकर लोग कहां से कहां पहुंच जाते हैं। किसी को मोक्ष मिल जाता है तो कोई सफलता के शिखर पर पहुंच जाता है। जहां की मिट्टी पारस है उसका नाम बनारस है। यह कहना था भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव का। उन्होंने अपने भोजपुरिया अंदाज में कहा कि इ बनारस नगरिया हमके बड़ा निक लागेले। इहां की मिट्टी, इहां के लोग और महादेव जी के हमारा शत-शत प्रणाम बा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed