{"_id":"597265e24f1c1b29028b467a","slug":"181500669410-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 अगस्त को सामने घाट पुल के उद्घाटन की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 अगस्त को सामने घाट पुल के उद्घाटन की तैयारी
Updated Sat, 22 Jul 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सामने घाट पुल का उद्घाटन 15 अगस्त को कराने की तैयारी है। इसके मद्देनजर कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने शुक्रवार को सामने घाट पुल का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य की प्रगति देखी। कार्यदायी संस्था सेतु निगम और ठेकेदार जेसीएल के प्रतिनिधियों को निर्धारित समयावधि तक हर हाल में काम पूरा कराने की ताकीद की। पुल और एप्रोच मार्ग से जुड़े काम पूरा होने के बाद रंगाई-पुताई और प्रकाश की व्यवस्था के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए। कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर सामने घाट और बलुआ घाट पुल का उद्घाटन कराया जाएगा।
इस दौरान उन्होंने काम की सुस्त गति के लिए सेतु निगम और जेसीएल को फटकार भी लगाई। गर्डर, शटरिंग और कंक्रीट का काम जल्द पूरा कराने को कहा। सामनेघाट की ओर से पुल के शुरू होने वाले स्थान पर जोड़ बंद न होने पर कमिश्नर ने कड़ी नाराजगी जताई। कहा कि इसे बंद कराया जाए और पुल के दोनों तरफ के एप्रोच मार्ग की पैचिंग पूरी तरह दुरुस्त कराई जाए। उसके बाद स्टील की रेलिंग लगाई जाए। बलुआघाट के निर्माण को भी 15 तक पूरा कराने की हिदायत सेतु निगम को दी।