{"_id":"595ff0114f1c1b553f8b47a7","slug":"181499459601-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन शुरू होने को, कटौती से जनता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन शुरू होने को, कटौती से जनता परेशान
Updated Sat, 08 Jul 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सावन का महीना शुरू होने वाला है लेकिन अब तक बिजली व्यवस्था नहीं सुधरी है। शुक्रवार को भी बिजली कटौती से जनता परेशान रही।
बारिश में लोड कम होने के बाद भी बिजली की आवाजाही जारी है। कई इलाकों में विद्युत सुधार के नाम पर हुई कटौती के चलते लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ी। बिजली की आवाजाही देर रात भी जारी रही। विद्युत सुधार के नाम पर शनिवार को भी कई इलाकों में कटौती की जाएगी।
कालीमहाल, कचहरी, लंका, मंडुवाडीह, चेतगंज, चांदपुर, लहरतारा, मछोदरी औरंगाबाद, सोनिया, मैदागिन आदि इलाकों में बिजली की आवाजाही लगी रही। दोपहर और रात के समय कई चरणों में कटौती की गई। उधर अधिशासी अभियंता मनोज गुप्ता के अनुसार शनिवार को सुबह 11 से 2 बजे तक मच्छोदरी उपकेंद्र और कज्जाकपुरा उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। अधिशासी अभियंता आरके यादव के अनुसार चेतगंज फीडर की आपूर्ति बेनियाबाग उपकेंद्र से शनिवार और रविवार को 11 से 1 बजे तक बंद रहेगी।
उधर तेलियाबाग के विवेकानंद कालोनी में टूटकर गिरे हाईटेंशन तार शुक्रवार को जनता के विरोध के चलते नहीं जुड़ सका। क्षेत्रीय जनता के अनुसार 12 फीट की गली में ऊपर से हाईटेंशन तार ले जाना गलत है। इसे भूमिगत करने से ही दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं है। इस मामले में चौकाघाट के अधिकारियों ने पुलिस से शिकायत की है।