{"_id":"595d378e4f1c1b87098b46cf","slug":"181499281294-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित - 11 हजार किमी की यात्रा पर निकले पिता- पुत्र जौनपुर से0-AZAMGARH","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संशोधित - 11 हजार किमी की यात्रा पर निकले पिता- पुत्र जौनपुर से0-AZAMGARH
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। 100 सीसी बाइक में जीपीएस सिस्टम लगाकर समाजसेवी कमल सिंह भाटिया अपने पुत्र मोहित सिंह के साथ बुधवार को सुबह छठी बार बाइक से देशाटन पर निकले हैं। सांप्रदायिक सौहार्द के लिए 11 हजार किमी यात्रा पर निकले भाटिया को एमएलसी ब्रजेश सिंह प्रिन्सू ने बुधवार को झंडी दिखाकर रवाना किया। सिख समाज ने उनकी यात्रा की मंगलकामना की।
इसके पूर्व जेसीज चौराहे पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एमएलसी प्रिंसू ने कहा कि देश की एकता व अखंडता के निमित्त कमल भाटिया की देश यात्रा एक संदेश है। वूडलैण्ड बजाज के निदेशक व आयोजक अरुण कुमार सिंह पप्पू ने कहा कि 100 सीसी की बाइक से छठी बार यात्रा हो रही है जो देश को एक नजरिये से देखने का कार्य करेगी। भाटिया जौनपुर से पहले रामेश्वरम् जायेंगे फिर वहां से लद्दाख स्थित दातन साहब जायेंगे। साथ में उनका पुत्र मोहित सिंह भी रवाना हुआ। लोगों ने भारत माता की जय उद्घोष के साथ पिता-पुत्र को रवाना किया। समारोह में प्रमुख ग्रंथी जीउपाल सिंह, सरदार त्रिलोचन सिंह, खडग सिंह, तेजा सिंह, हरपाल सिंह, सरदार मनमोहन सिंह, डा. बीपी सिंह, पूर्व इंस्पेक्टर नरेन्द्र कौर भाटिया, डा. मनोज वत्स, निखिलेश सिंह, अखिलेश सिंह बब्बू उदय सिंह, रिंकू सिंह, मोतीलाल यादव, अजीत यादव आदि मौजूद रहे।