{"_id":"595bfa984f1c1b0f7f8b4654","slug":"181499200152-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो रोडवेज कर्मी सस्पेंड, महिला परिचालक को चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो रोडवेज कर्मी सस्पेंड, महिला परिचालक को चार्जशीट
Updated Wed, 05 Jul 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। शराब पीकर गाड़ी चलाने और जानकारी के होने के बावजूद अपने कर्त्तव्य का निर्वहन न करने पर आरएम रोडवेज पीके त्रिपाठी ने दो कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया और एक महिला परिचालक को चार्जशीट दी है।
मंगलवार की शाम करीब चार बजे वाराणसी से शक्तिनगर जा रही रोडवेज बस के चालक प्रदीप श्रीवास्तव ने शराब पी रखी थी। इसके चलते बेपरवाही से बस चला रहा था। जब यात्रियों ने उससे ठीक ढंग से बस चलाने को कहा तो वह यात्रियों से ही उलझ गया। इस पर करीब 15 से 20 यात्री टेंगरा मोड़ पर ही उतर गए। उन्होंने वहां ड्यूटी पर तैनात क्लर्क अशोक मिश्रा को इसकी जानकारी दी पर उसने भी गंभीरता से नहीं लिया। बाद में यात्रियों ने आरएम को फोनकर इसकी शिकायत की।
आरएम ने बस रुकवाने और उसमें सवार 20 से 22 यात्रियों को दूसरी बस में बिठाने के लिए तुरंत एक टीम गठित की। राबर्ट्सगंज में बस को रुकवाया गया और यात्रियों को दूसरी बस में बिठाया गया। बस रुकने तक यात्रियों की जान अटकी रही क्योंकि सोनभद्र का रास्ता पहाड़ियों के बीच से गुजरता है। शराब पीकर गाड़ी चलाने और यात्रियों की जान जोखिम में डालने के लिए चालक और सूचना के बावजूद उचित कार्रवाई न करने पर क्लर्क को सस्पेंड कर दिया गया। वहीं जानकारी होने के बावजूद सूचना न देने पर महिला परिचालक को चार्जशीट दी गई है।