{"_id":"673e3d25f1efe8f8ab0169a7","slug":"173-girl-students-got-medals-70-meritorious-students-got-gold-varanasi-news-c-20-vns1056-797566-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: 173 छात्राओं को मिले मेडल, 70 मेधावियों को गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: 173 छात्राओं को मिले मेडल, 70 मेधावियों को गोल्ड
विज्ञापन
- अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज के दीक्षांत समारोह में बोले संविवि के कुलपति
- संस्थान और विद्यार्थियों के लिए पर्व होता हैं दीक्षांत समारोह
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज के दीक्षांत समारोह में बुधवार को सत्र 2019-20 से 2022-23 में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली 173 छात्राओं को मेडल से नवाजा गया। इसमें 70 मेधावियों को गोल्ड मेडल मिले। मुख्य अतिथि संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने छात्राओं को पदक देकर सफलता के मार्ग पर बढ़ते रहने का आह्वान किया। कहा कि संस्थान और विद्यार्थियों के लिए दीक्षांत समारोह पर्व होता है।
काॅलेज के परमानंदपुर परिसर में आयोजित समारोह में कुलपति ने कहा कि वर्तमान में छात्राएं समाज के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं। पदक पाने के बाद जिम्मेदारियां और भी बढ़ जाती हैं। आईयूसीटीई के निदेशक प्रो. पीएन सिंह ने कहा कि छात्राओं ने जो उपाधि प्राप्त की है, वह उनके जीवन का सैद्धांतिक पक्ष था। उन्होंने शिक्षा के माध्यम से जो ज्ञान और कौशल प्राप्त किया है, उसके व्यावहारिक प्रयोग का समय अब आया है। प्राचार्य प्रो. मिथिलेश सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. ज्ञानप्रकाश वर्मा, प्रो. दीनानाथ सिंह, कॉलेज प्रबंध तंत्र के अध्यक्ष अरुण कुमार अग्रवाल, प्रबंधक डॉ. मधु अग्रवाल आदि मौजूद रहीं। कार्यक्रम में महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका दीपशिखा और अग्रसेन विहान का लोकार्पण हुआ। इस दौरान लोकगायिका शारदा सिन्हा को समर्पित सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई।