फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   प्रेमी युगल ने खाया जहर, युवक की मौत

प्रेमी युगल ने खाया जहर, युवक की मौत

Fri, 19 Apr 2019 11:00 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 19 Apr 2019 11:00 AM IST
विज्ञापन
प्रेमी युगल ने खाया जहर, युवक की मौत
मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के सुदनीपुर गांव में गुरुवार की दोपहर प्रेमी युगल ने एक साथ जहर खा लिया। पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने प्रेमी को मृत घोषित कर दिया जबकि प्रेमिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सुदनीपुर गांव निवासी कृष्ण कुमार गौतम (19) का एक किशोरी से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कृष्ण कुमार के परिवार वाले उसे किशोरी के घर जाने से रोकते थे लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था। गुरुवार की दोपहर वह किशोरी के घर पहुंचा और कमरे में एक साथ दोनों ने जहर खा लिया। कुछ देर बाद जब दोनों तड़पते हुए चीखने लगे तो उनके परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। दोनों की हालत गंभीर होती गई। इसी बीच सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों को अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने कृष्ण कुमार को मृत घोषित कर दिया जबकि किशोरी को का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है । पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में पुलिस दोनों के परिवार वालों को कोतवाली लाकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed