{"_id":"5ca912c2bdec22144002f219","slug":"171554584258-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 करोड़ से अधिक कार्यकर्ताओं का वटवृक्ष है भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 करोड़ से अधिक कार्यकर्ताओं का वटवृक्ष है भाजपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। भाजपा का 39 वां स्थापना दिवस शनिवार को रवींद्रपुरी स्थित संसदीय कार्यालय में मनाया गया। काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि 1951 में 11 लोगों ने जनसंघ की स्थापना की थी। तब से शुरू हुई यात्रा आज भाजपा के 11 करोड़ से अधिक कार्यकर्ताओं के वटवृक्ष का रूप ले चुकी है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, नवरतन राठी आदि ने अपने विचार रखे। भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि की अगुवाई में महानगर के तहत आने वाले सभी मंडलों के बूथों पर स्थापना दिवस मनाया गया। इसके बाद मंदिरों, मठों के पुजारियों, संतों, महंतों को सम्मान किया।
महिला मोर्चा ने दुर्गाकुंड स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में नवरात्र के पहले दिन स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर निर्मला सिंह पटेल, ममता द्विवेदी, भारती मिश्रा, ज्योत्सना वाजपेयी त्रिपाठी ने अपनी बातें रखीं। अजगरा के धरसौना बारात घर में अखंड सिंह, श्रीनिकेतन मिश्र ने स्थापना दिवस मनाया गया। उधर भाजयुमो महानगर ने नीचीबाग स्थित पार्टी कार्यालय में स्थापना दिवस मनाया।
आजमगढ़ से भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने विरोधियों पर निशाना साधा। शनिवार को कैंटोंमेंट स्थित एक होटल में पत्रकारों से कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा को खामोश कहने की आदत है, सभी लोग खामोश हो जाएं और वह बोलते रहे। ऐसा नहीं हो सकता कांग्रेस में भी कोई खामोश नहीं होगा। वहां भी उनको वही दिक्कत होगी। जिनका स्वार्थ पूरा नहीं होता वही भाजपा और नरेंद्र मोदी का विरोध करते हैं। निजी स्वार्थ त्यागकर देश के बारे में सोचने वाले भाजपा का विरोध नहीं करते। अखिलेश यादव के सेना में अहीर रेजीमेंट बनाने का समर्थन करते हुए निरहुआ ने कहा कि दोबारा पीएम बनने के बाद नरेंद्र मोदी से मांग करूंगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आजमगढ़ में जनता से मिलना तो दूर मुलायम अपने जीत का प्रमाण पत्र तक नहीं लेने गए। डिंपल यादव के नामांकन पर शुभकामना दी। अभिनेता नसरुद्दीन शाह के साथ 600 सेलिब्रेटियों के द्वारा भाजपा को वोट ना देने की अपील पर निरहुआ ने कहा कि ऐसे लोगों को पाकिस्तान भेज देना चाहिए। राहुल गांधी दो नहीं पांच स्थान से चुनाव लड़ें, उनका जुड़ाव इटली से है वहां से भी नामांकन कर सकते हैं।