फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   शहीदों के घर जाएंगी प्रियंका

शहीदों के घर जाएंगी प्रियंका

Tue, 19 Mar 2019 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
शहीदों के घर जाएंगी प्रियंका
वाराणसी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी तीनों शहीद सैनिकों के परिजनों से भी मुलाकात करेंगी, इसे देखते हुए कांग्रेस नेताओं और एसपीजी की टीम ने तीनों शहीदों के घर का जायजा लिया। एसपीजी ने मंदिर परिसर, घाट और रामनगर का भी निरीक्षण किया। वहीं उनके काशी आगमन की तैयारियां भी अंतिम दौर में पहुंच चुकी हैं। कांग्रेस नेता जनसंपर्क के साथ ही दौरे को भव्य बनाने के लिए शूलटंकेश्वर से दशाश्वमेध घाट तक तैयारियों में लगे रहे।
विज्ञापन

सोमवार को एसपीजी की टीम ने प्रियंका गांधी के प्रस्तावित मार्ग पर सुरक्षा जांच की। स्टीमर से घाट का निरीक्षण किया और स्थानीय पुलिस को सुरक्षा संबंधित दिशा निर्देश दिए। बैरिकेडिंग का काम भी शुरू हो गया है। तीन चक्र का सुरक्षा घेरा रहेगा।
विज्ञापन

वहीं, कांग्रेस के जत्थे ने दशाश्वमेध से अस्सी घाट तक जलमार्ग का निरीक्षण किया। सरोजा पैलेस में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर देर रात कांग्रेस नेता और एसपीजी की टीम ने निरीक्षण किया। कांग्रेसजनों ने जनसंपर्क कर लोगों से प्रियंका के भव्य स्वागत की अपील की। इसमें कांग्रेस के पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक अजय राय, जिलाध्यक्ष प्रजा नाथ शर्मा, राजेश्वर पटेल, मनीष चौबे, मधुकर पांडेय, आलोक पांडेय, परमानंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका के रामनगर आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साहित हैं। सोमवार को पालिकाध्यक्ष रेखा शर्मा की देखरेख में शास्त्री चौक स्थित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा और आसपास के स्थलों की साफ सफाई की गई। प्रियंका उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी, इसके लिए सीढ़ियां लगाई जा रही हैं। रेलिंग की रंगाई पुताई की जा रही है। कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार, प्रियंका शास्त्री जी के आवास पर दूसरी गली से जाएंगी। जिस गली का उपयोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी ने किया था, उस गली को सुरक्षा कारणों से छोड़ दिया गया है। क्योंकि शास्त्री आवास से कुछ पहले एक व्यक्ति ने मकान निर्माण के लिए ढेर सारे बांस बल्ली लगा रखे हैं, इसलिए रास्ता बदल दिया गया है। इधर, प्रियंका के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कांग्रेस के दोनों गुटों ने दिनभर कार्यकर्ताओं के आधार कार्ड और फोटो जुटाए।

विकासखंड आराजी लाइन ब्लाक के पदाधिकारियों ने गांवों में जाकर लोगों को गंगा घाट पहुंचने के लिए निमंत्रण दिया। कुशहां, अदलपुरा, शाहंशाहपुर, पनियरा, सिहोरवा, नरोत्तमपुर, जक्खिनी, धानापुर सहित दर्जनों गांवों में लोगों को निमंत्रित किया गया। इस दौरान आराजी लाइन ब्लॉक के पूर्व उप प्रमुख आलोक पांडेय, नीरज पांडेय, डॉ. महेंद्र पटेल, मनोज सिंह, संजीव सिंह, मोहम्मद अनवर, राजन दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed