{"_id":"5c7d89a0bdec2213fa1f9715","slug":"171551731104-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी विद्यापीठ में आज से आनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विद्यापीठ में आज से आनलाइन आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और उससे संबद्ध महाविद्यालयों में सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए आनलाइन आवेदन मंगलवार से शुरू होगा। बिना विलंब शुल्क के संस्थागत छात्र-छात्रा 30 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा व्यक्तिगत परीक्षार्थी के लिए 31 मार्च तक फार्म भरा जा सकेगा। सभी फार्म संबंधित संकाय, विभाग और महाविद्यालय में एक अप्रैल तक जमा होगा।
विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा में एमए, एमकॉम द्वितीय,चतुर्थ सेमेस्टर, एमएससी, एमएससी कृषि, एमएफए, एमम्यूज, एमएड, एमपीएड, बीएड, बीपीएड द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर, एलएलबी, एमसीए, बीबीए, बीसीए, द्वितीय, चतुर्थ और छठे सेमेस्टर के साथ ही पीजीडीसीए, बीलिबआईएससी, एमलिब द्वितीय सेमेस्टर के लिए आनलाइन आवेदन शुरू होगा। परीक्षा नियंत्रक डॉ.एसएल मौर्य ने बताया कि संस्थागत परीक्षार्थी बिलंब शुल्क 500 के साथ दो अप्रैल से छह अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि व्यक्ति परीक्षार्थी दो से पांच अप्रैल तक 500 रुपये विलंब शुल्क जमा कर चालान प्रिंट कर सात अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा तिथि की घोषणा इसी माह होने की संभावना है। विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।
विश्वविद्यालय में हुई वार्षिक परीक्षाओं की कापियों का मूल्यांकन छह मार्च से शुरू होगा। इसके लिए जिलेवार बने नोडल सेंटर से कॉपियां मंगाई जाने लगी हैं। वार्षिक परीक्षाएं अप्रैल के मध्य में समाप्त होगी और 15 जून तक रिजल्ट प्रकाशित कर दिए जाएंगे। इसके अलावा प्रवेश समिति की बैठक सात मार्च को होगी, जिसमें प्रवेश परीक्षा संबंधी फार्म, प्रवेश परीक्षा की तिथि समेत अन्य मुद्दों पर फैसला लिया जाएगा।