फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   वाराणसी-जंघई-प्रयाग रूट पर दौड़ेगी टी-18

वाराणसी-जंघई-प्रयाग रूट पर दौड़ेगी टी-18

Fri, 04 Jan 2019 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी-जंघई-प्रयाग रूट पर दौड़ेगी टी-18
वाराणसी। 180 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ने में सक्षम देश की पहली स्वदेशी सेमी हाई स्पीड ट्रेन टी-18 का ट्रायल वाराणसी-जंघई-प्रयाग रेल खंड पर करने की तैयारी है। भले ही इसकी कोई आधिकारिक सूचना अभी तक स्थानीय अफसरों को नहीं है, पर रेल प्रशासन टी-18 को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा जरूरतों को पूरा करने में जुट गया है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने पहले ही दिल्ली से वाराणसी के बीच टी-18 की रफ्तार 130 किलोमीटर प्रतिघंटा होने का जिक्र किया था। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो वाराणसी से दिल्ली के बीच इसकी रफ्तार यही होगी। टी-18 महज आठ घंटे में वाराणसी से नई दिल्ली का सफर पूरा करेगी। जबकि अन्य मेल एक्सप्रेस को 11 से 12 घंटे लग जाते हैं। टी-18 वाराणसी जंक्शन से जंघई, भदोही होते हुए प्रयाग स्टेशन के रास्ते इलाहाबाद जंक्शन पहुंचेगी और यहां से दिल्ली निकल जाएगी। वाराणसी-नई दिल्ली के बीच यह पहली ट्रेन होगी जो सुबह चलकर दोपहर बाद दो बजे वाराणसी जंक्शन पहुंचेगी और आधे घंटे के बाद फिर से नई दिल्ली रवाना हो जाएगी व शाम को गंतव्य तक पहुंच जाएगी। वाराणसी-मंडुवाडीह-इलाहाबाद रूट पर अभी विद्युतीकरण का कार्य चल ही रहा है। इसके चलते यह ट्रेन इस रूट पर नहीं चलाई जा सकेगी। स्टेशन डायरेक्टर वाराणसी जंक्शन आनंद मोहन सिंह ने बताया कि अभी तक टी-18 को लेकर कोई भी आधिकारिक सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed