फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   कमीशन न देने पर सोशल मीडिया पर वायरल किया आपतिजनक पोस्ट

कमीशन न देने पर सोशल मीडिया पर वायरल किया आपतिजनक पोस्ट

Mon, 08 Oct 2018 02:08 AM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
कमीशन न देने पर सोशल मीडिया पर वायरल किया आपतिजनक पोस्ट
वाराणसी। चिकित्सक दंपति की जमीन बिकवाने के एवज में जबरन चार लाख रुपये कमीशन मांगने और न देने पर सोशल मीडिया पर उनसे संबंधित आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने का मामला सामने आया है। प्रकरण को लेकर एसएसपी के निर्देश पर रविवार को चेतगंज के सेनपुरा निवासी राजन श्रीवास्तव और उसकी पत्नी के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन चौराहा पर नेत्र चिकित्सक नसीम अख्तर और उनकी पत्नी पैथालाजिस्ट आसमा कलीम का क्लीनिक है। दंपति का आरोप है कि उनकी क्लीनिक पर राजन और उसकी पत्नी उपचार के लिए आते थे। राजन खुद को प्रापर्टी डीलर बताता था। चिकित्सक दंपति ने राजन को बताया कि वो अपनी जमीन बेच कर मकान खरीदना चाहते हैं। राजन सौदा नहीं करा सका तो किसी अन्य के माध्यम से उन्होंने अपनी जमीन बेच कर मकान खरीद लिया। मकान खरीदने की जानकारी राजन को हुई तो वो कमीशन के तौर पर चार लाख रुपये मांग कर धमकाने लगा। चिकित्सक दंपति का आरोप है कि उन्होंने रुपया नहीं दिया तो उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर कर उनकी छवि धूमिल की गई। इस संबंध में इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed