{"_id":"5b9d6a0a867a557ea52f2b07","slug":"171537042954-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू के पूर्व छात्र ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू के पूर्व छात्र ने की खुदकुशी
Updated Sun, 16 Sep 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। डाफी के बजरंग नगर कॉलोनी स्थित एक लॉज में रह रहे बीएचयू के पूर्व छात्र ने शुक्रवार को फांसी लगा ली। लॉज में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे राहुल विश्वकर्मा (24) ने देर रात कमरे में छत की कुंडी से नाइलोन की रस्सी के सहारे लटककर जान दे दी।
शनिवार को काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर बगल के कमरों में रहने वाले लड़कों ने दरवाजे को पीटना शुरू किया। अंदर से कोई आहट न आने पर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने खिड़की के दरवाजे को तोड़ कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मृतक के कमरे से एक डायरी मिली, जिस पर धोबी को देने के लिए तीन सौ रुपये रखे गए थे।
आजमगढ़ के रानी की सराय क्षेत्र के रहने वाले प्रहलाद विश्वकर्मा की तीन बेटियों और दो बेटों में राहुल दूसरे नंबर पर था। राहुल, बीएचयू से एमएससी कंप्यूटर साइंस से करने के बाद डाफी स्थित एक लाज में रह कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। बेटे की मौत की जानकारी मिलते ही परिजन पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे। मौत के कारण का पता नहीं चल पाया है। राहुल ने शुक्रवार की दोपहर में घर फोन कर बहन से बात की और मां से बात करवाने को कहा। सबसे छोटा रोहित इलाहाबाद में रहकर पढ़ाई करता है।