{"_id":"5aef5a9d4f1c1b62098b8a38","slug":"171525635741-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत
Updated Mon, 07 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौरी। थाना क्षेत्र के जोगीपुर गांव में रविवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर बेकाबू होकर पलट गया, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
निदुर गांव निवासी राजन वनवासी (24) पुत्र श्यामलाल जोगीपुर गांव में किसी व्यक्ति का ट्रैक्टर चलाता था। रविवार दोपहर को वह ट्रैक्टर लेकर कहीं जा रहा था। मानिकपुर- उगापुर मार्ग पर जोगीपुर गांव के पास अनियंत्रित होने से ट्रैक्टर पलट गया। इससे दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग उसे भदोही के एक निजी अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही वनवासी बस्ती में कोहराम मच गया। उसके पिता रोते-रोते बेसुध हो जा रहे थे। राजन की एक छह माह की बेटी है। उसकी पत्नी रिंकी इन दिनों मायके में है। मृतक तीन भाइयों में छोटा है।