फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पारा 43 पार, जनजीवन बेजार

पारा 43 पार, जनजीवन बेजार

Mon, 07 May 2018 01:12 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
पारा 43 पार, जनजीवन बेजार
ज्ञानपुर। मौसम का मिजाज रविवार को काफी ज्यादा तल्ख रहा। दहकते सूरज की किरणों के कारण वातावरण धधकने लगा। तेज धूप के कारण पारा 43 डिग्री पार कर गया और गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोग झुलसते रहे। आंधी-बारिश से मौसम सुहाना होने के बाद अचानक लू चलने से जन जीवन बेहाल हो उठा है। वहीं, बिजली की अंधाधुंध कटौती के चलते लोग घरों में भी बेचैन रहे।
विज्ञापन

सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान तल्ख होता चला गया। 10 बजे तक तो लू चलने लगी और लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। जरूरी काम से निकले लोग सिर से पांव तक रुमाल, टोपी आदि से खुद को ढकने के बाद भी छांव की ठांव ढूंढते नजर आए। चिलचिलाती धूप और गर्मी का आलम यह रहा कि घर में भी राहत मिलती नहीं दिखी। गर्म हवा का हाल यह रहा कि लोगों के चेहरे सूख जा रहे हैं। दोपहर में व्यस्त सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसर गया। अधिकतम तापमान 43 तो न्यूनतम 26 रहा। तेज गर्मी के चलते लोग बेहाल रहे। दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक लोग घरों से बाहर नहीं निकले। इससे सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखा। जरूरी कार्यों के लिए बाहर निकलने वाले लोग चेहरा आदि ढंककर निकले। अधिकांश लोग शीतल पेय पदार्थ का सेवन कर गर्मी के सितम से बचने का प्रयास करते दिखे। आलम यह है कि पशु-पक्षी भी गर्मी से बेहाल हैं।गरम हवा चलने से लोगों के चेहरे तक झुलस रहे हैं। ज्ञानपुर, चौरी, सुरियावां, औराई समेत अन्य बाजारों में दोपहर में सन्नाटा पसरा रहा। शाम चार बजे के बाद स्थिति एक बार फिर सामान्य हुई। गर्मी के चलते शहर में जगह-जगह पेय पदार्थों की जमकर बिक्री हो रही है। सत्तू की लस्सी तथा सिरफल के शर्बत की दुकानों पर लोगों की भीड़ लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed