फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   धर्मांतरण कराकर विवाह कराने के मामले पर गरमाई कचहरी 0

धर्मांतरण कराकर विवाह कराने के मामले पर गरमाई कचहरी 0

Sun, 06 May 2018 02:08 AM IST
Updated Sun, 06 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
धर्मांतरण कराकर विवाह कराने के मामले पर गरमाई कचहरी  0
वाराणसी। अधिवक्ता के चेंबर में युवती का धर्म परिवर्तन कराकर विवाह कराए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। शनिवार को इस मसले पर दीवानी कचहरी परिसर का माहौल गरमाया रहा। बनारस और सेंट्रल बार एसोसिएशन की संयुक्त बैठक में निंदा प्रस्ताव पारित करते हुए अधिवक्ता शाहनवाज खान सहित अन्य को नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। वहीं, प्रकरण की जांच के लिए अधिवक्ता सुरेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सात सदस्यीय टीम गठित की गई है। अधिवक्ता के स्पष्टीकरण और टीम की जांच रिपोर्ट के आधार पर सेंट्रल और बनारस बार एसोसिएशन मामले में आगे की कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

अधिवक्ता शाहनवाज खान पर उनके चेंबर में तीन मई की शाम एक युवती का धर्मांतरण कराकर विवाह कराए जाने का आरोप है। इस मसले पर हुई बनारस और सेंट्रल बार की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता बनारस बार के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने की। अधिवक्ता उपेंद्र नरायन सिंह और अनुराग पांडेय के अलग-अलग प्रस्ताव पर बुलाई गई इस बैठक में अधिवक्ताओं ने एक स्वर में कचहरी परिसर स्थित अधिवक्ता शाहनवाज खान के चेंबर में धर्म परिवर्तन कराकर विवाह कराए जाने की निंदा की। अधिवक्ता का चेंबर आवंटन और दोनों बार से उनकी सदस्यता समाप्त करने की मांग की। धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में अधिवक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही प्रदेश की बार कौंसिल से सदस्यता खत्म कराने की संस्तुति का आग्रह किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि कचहरी परिसर से समाज और देश विरोधी गतिविधियां संचालित न होने पाएं, यह सुनिश्चित किया जाए। बैठक में सेंट्रल बार के महामंत्री संजय सिंह दाढ़ी, बनारस बार के महामंत्री रजनीश मिश्र, अशोक सिंह प्रिंस, नूर फातिमा, जेपी सिंह, नित्यानंद राय, जेपी सिंह, ओमशंकर श्रीवास्तव, घनश्याम सिंह, बृजेश मिश्र, रुद्र कुमार पाठक, धनंजय शर्मा, अमित तिवारी समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed