फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सियार के हमले से चार जख्मी

सियार के हमले से चार जख्मी

Thu, 19 Apr 2018 01:08 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
सियार के हमले से चार जख्मी
घोसिया/गोपीगंज। औराई कोतवाली क्षेत्र में वाराणसी-इलाहाबाद राजमार्ग से सटे जयरामपुर गांव में मंगलवार की देर रात सियार ने हमला कर तीन लोगों को बुरी तरह घायल कर दिया। शोरगुल होने के बाद सियार भाग गया। सभी घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। इसी तरह माधोसिंह में बिगवा के हमले से एक किशोर घायल हो गया। दोनों घटनाओं से क्षेत्र के गांवों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

जयरामपुर गांव निवासी अकीलशाह का परिवार रात में बिजली न होने के कारण खाना खाने के बाद सोने की तैयारी कर रहा था। घर का दरवाजा खुला था। उसी दौरान सियार अंदर घुस गया। घर की महिलाएं सियार को शोर मचाने लगीं। इसी बीच सियार ने उन पर हमला कर दिया, जिससे शहाना बेगम (32) पत्नी फुजैल शाह, फातमा पत्नी अकील जावेद और शना पुत्री अकील जावेद लहूलूहान हो गई। फातमा जब अपने बेटी को बचाने दौड़ी तो उनके हाथ में सियार ने काट लिया। साथ ही बाहर बंधी एक बकरी को भी सियार ने घायल कर दिया। इस घटना से परिवार में अफरातफरी मच गई। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग जब पहुंचते तब सियार वहां से भाग गया। अचानक गांव में सियार के आने और कई लोगों को जख्मी करने की जानकारी होने पर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। गोपीगंज संवाददाता के अनुसार औराई क्षेत्र के माधोसिंह में मंगलवार की शाम सियार के हमले से अमान (12) पुत्र शाहिद घायल हो गया। वह शौच के लिए खेत में गया था। उसी दौरान सियार ने हमला कर दिया। उसका इलाज भी गोपीगंज सीएचसी में कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed