फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   तालाब में उतराया मिला युवक का शव

तालाब में उतराया मिला युवक का शव

Mon, 10 Sep 2018 12:25 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
तालाब में उतराया मिला युवक का शव
कछवां। कछवा थाना क्षेत्र के करसड़ा रामापुर स्थित तालाब में मैजिक चालक मनोज का शव रविवार की सुबह उतराया हुआ मिला। इसकी जानकारी होने पर गांव में सनसनी फैल गई। युवक शनिवार की शाम से लापता था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

कछवां के केवटान वार्ड निवासी मृतक मनोज चौरसिया (30) पुत्र सतीश चौरसिया मैजिक चालक था। शनिवार की सुबह मनोज बाड़ापुर गांव से मैजिक लेकर कछवां रोड गया था। दोपहर 12 बजे ही कछवां स्टैंड में गाड़ी खड़ी कर कहीं चला गया। रात करीब नौ बजे रामापुर, करसडा़ गांव के लोगों ने देखा कि चार पांच लोगों के साथ वह रामापुर चौराहे के पास बैठकर शराब पी रहा था। कुछ देर बाद सभी चले गए । इसके बाद क्या हुआ किसी को पता नहीं है। देर रात तक मनोज घर नहीं पहुंचा तो सभी ने सोचा कि कहीं गाड़ी लेकर गया होगा लेकिन रविवार की सुबह जब उसका शव हरसड़ा रामापुर तालाब में होने की सूचना मिली तो परिवार के लोग सन्न रह गए। भागकर तालाब के पास पहुंचे। परिजनों ने शव की हालत देखकर मनोज की हत्या कर शव तालाब में फेंकने की आशंका जताई। परिवार के लोगों ने बताया कि अभी डेढ़ साल पहले ही मनोज की शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed