फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two arrested with 310 reels of banned Chinese manjha

Bareilly News: प्रतिबंधित चीनी मांझे की 310 चरखी के साथ दो गिरफ्तार

Fri, 11 Sep 2026 03:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 11 Sep 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Two arrested with 310 reels of banned Chinese manjha
बरेली। किला थाना पुलिस ने प्रतिबंधित चीनी मांझे की 310 चरखी के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ किला थाने में संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों प्रतिबंधित मांझा कहां से लाए इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

प्रतिबंधित चीनी मांझा के कारण आए दिन लोग घायल हो रहे हैं। मांझे की चपेट में आकर उनकी जान पर बन आ रही है। पिछले दिनों गन्ना राज्यमंत्री के भतीजे के चीनी मांझा से घायल होने के बाद से इस प्रतिबंधित मांझा के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बृहस्पतिवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि किला पुल के नीचे दो लोग काफी तादाद में प्रतिबंधित चीनी मांझा की बिक्री करने के इरादे से खड़े हैं।
विज्ञापन

सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर किला थाना क्षेत्र के खन्नू मोहल्ला निवासी विजेंद्र दिवाकर और प्रेमनगर थाना क्षेत्र के लोहान गली गुलाब नगर निवासी कृष्ण गोपाल को गिरफ्तार कर लिया। विजेंद्र दिवाकर के पास से 300 और कृष्ण गोपाल के पास से 10 चरखी प्रतिबंधित चीनी मांझा बरामद किया गया। सीओ नितिन कुमार ने बताया कि दोनों के साथियों की तलाश भी की जा रही है। आरोपी प्रतिबंधित मांझा कहां से लाए इसकी जानकारी भी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed