{"_id":"5a79ff8f4f1c1b8b268b8d76","slug":"171517944719-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पतालों में तैनात होंगे आयुष चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पतालों में तैनात होंगे आयुष चिकित्सक
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। चिकित्सकों की कमी के कारण सरकार द्वारा सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रो पर एलोपैथ चिकित्सक के साथ आयुष चिकित्सक के तैनाती का फरमान फेल साबित हो रहा है। जिले में 19 एडीशनल पीएचसी चिकित्सक विहीन है। जिस पर एलोपैथ के भी चिकित्सक तैनात नहीं हैं। जिस पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा पहले आयुष चिकित्सकों की तैनाती का कार्य किया जा रहा है।
एक ही स्थान पर लोगों को एलोपैथ के साथ ही आयुष चिकित्सा का लाभ मिल सके। इसके लिए सरकार द्वारा सभपी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एलोपैथ चिकित्सक के अलावा आयुष चिकित्सकों की तैनाती करने का निर्देश दिया है। जिसमें पहले चरण में पीएचसी पर ऐसे आयुष चिकित्सकों की तैनाती करने को कहा गया है कि जो किराए व दान के भवन में स्थित आयुष चिकित्सालयों पर तैनात हैं। ऐसे चिकित्सक व फर्मासिस्ट सहित अन्य कार्मिकों को निकट के पीएचसी पर तैनात करने का निर्देश दिया है। जिसको गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष चिकित्सकों के तैनाती का कार्य शुरु कर दिया है। लेकिन विभाग द्वारा आयुष चिकित्सकों को उनके निकट ऐसे एडीशनल पीएचसी पर तैनात किया जा रहा, जो चिकित्सक विहीन हैं। जहां एलोपैथ के चिकित्सक तैनात नहीं है। बता दें कि जिले में जिले में कुल 22 पीएचसी और 73 एडिशनल पीएचसी पीएचसी है। इस दौरान 19 एडीशनल पीएचसी चिकित्सक विहीन हैं। जिसमें एडीशनल पीएचसी लेदुका, पंवारा, रामपुरनद्दी, जफराबाद, ताखा पश्चिम, जमुआई, बांकी, दरावं, गुतवन, बेलांव, सरायमीर, कठवतियां, गौराबादशाहपुर, हिंदी बघेला, राजाबाजार, थानागद्दी, मदरहां, बगथरी, कसेरवां हैं। इन पर एलोपैथ के चिकित्सक तैनात नहीं है। इन एडीशन पीएचसी आयुष चिकित्सों की तैनाती की जा रही है।