{"_id":"5a74bf2b4f1c1bff388b6055","slug":"171517600555-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ दफ्तर धमके डिप्टी कमिश्नर, दलालों में भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरटीओ दफ्तर धमके डिप्टी कमिश्नर, दलालों में भगदड़
Updated Sat, 03 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। उप संभागीय परिवहन कार्यालय पर शुक्रवार को डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर देवेंद्र त्रिपाठी अचानक धमक गए। इससे कार्यालय में खलबली मच गई। आउटसाइडर और दलाल कार्यालय से खिसक लिए। करीब तीन घंटे तक चली जांच में विभाग की वसूली से लेकर विभिन्न अभियानों की समीक्षा की। उन्होंने बकाएदार 82 जेसीबी मालिकों के खिलाफ आरसी जारी करने का निर्देश एआरटीओ को दिया।
अपराह्न तीन बजे डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर देवेंद्र त्रिपाठी उप संभागीय परिवहन कार्यालय पहुंचे। आला अधिकारी के पहुंचते ही कार्यालय में इधर-उधर टहल रहे दलाल और आउट साइडर मौके से खिसक लिए। डिप्टी कमिश्नर ने दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक राजस्व वसूली, हेलमेट अभियान, स्कूली वाहन, डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई की समीक्षा की। उन्होंने एआरटीओ सत्येंद्र कुमार यादव को निर्देश दिया कि 25 लाख का बकाया न जमा करने वाले 82 जेसीबी मालिकों से 12 फरवरी तक मौका दें। 26 फरवरी तक जमा न करने पर उनके खिलाफ आरसी जारी की जाए। कहा कि सुबह और शाम कम से कम चार-चार घंटे चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई करें। ओवरलोडिंग समेत खामियों पर नजर रखी जाए। शासन के मंशानुसार कार्यवाही करें। कोई कितना पहुंच वाला क्यों न हो, उनके वाहनों पर कार्रवाई की जाए। हाइवे, मिर्जापुर-जौनपुर मार्ग पर कम से कम प्रतिदिन आठ घंटे चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए। उन्होंने हिदायत दिया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।