फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   एयर कार्गो के लिए किसान आगे आए

एयर कार्गो के लिए किसान आगे आए

Sat, 20 Jan 2018 02:09 AM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
एयर कार्गो के लिए किसान आगे आए
वाराणसी/पिंडरा। अंतरराष्ट्रीय एयर कार्गो सेवा शुरू कराने के लिए किसान जमीन उपलब्ध कराने के लिए आगे आ गए हैं। वाराणसी व जौनपुर की एक दर्जन से ज्यादा ग्रामसभाआें के किसानों ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही जनप्रतिनिधियों को पत्र लिखकर आवश्यक जमीन मुहैया कराने पर सहमति जताई है। किसानों ने जमीन देने की अपनी मंशा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अवगत कराने के लिए उनसे मुलाकात का समय मांगा है।
विज्ञापन

एयर कार्गो के लिए लगभग तीन हजार एकड़ जमीन की जरूरत है। क्षेत्र के विकास के लिए किसान इसे बड़ा प्रयास मानते हैं। किसानों ने इसके लिए जमीन देने की पेशकश करते हुए एसडीएम पिंडरा और स्थानीय विधायक को भी पत्र लिखा है। इसी क्रम में पिंडरा तहसील के रामपुर गांव में मछलीशहर सांसद राम चरित्र निषाद की अध्यक्षता में किसानों की एक बैठक हुई। इनमें वाराणसी की पिंडरा तहसील के ग्राम रामपुर, दबेथुआ, मलहथ, कठिरांव तथा जौनपुर की केराकत तहसील के सोइरी, पसियाहीं तथा कर्दहां के किसान शामिल रहे। किसानों ने सांसद को सहमति जताने वाला पत्रक भी सौंपा। सांसद ने कहा कि एयर कार्गो का निर्माण एनएच 56 पर दोनों जिलों के गांवों में प्रस्तावित है। आसपास सरकारी के साथ ही बंजर भूमि भी है। वह इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार को पत्र लिखेंगे।
विज्ञापन

इसके पहले भी इन गांवों के किसान प्रधानमंत्री कार्यालय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा तथा एसडीएम पिंडरा को पत्रक सौंप चुके हैं। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद सिंह तथा धन्यवाद गौरीश सिंह ने किया। इस अवसर पर संजय सिंह, घनश्याम सिंह, शैलेश पांडेय, अमरीश पांडेय, रामाश्रेय सिंह, सियालाल कन्नौजिया, कन्हैलाल पटेल, चंद्रशेखर पासवान, जयशंकर सिंह, सत्येंद्र नाथ शर्मा, सुबास यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed