फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ‘राही’ बताएगा कहां पहुंची आपकी बस

‘राही’ बताएगा कहां पहुंची आपकी बस

Sun, 08 Oct 2017 01:47 AM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
‘राही’ बताएगा कहां पहुंची आपकी बस
वाराणसी। अब घर बैठे बसों के मार्ग, समय सारिणी और किराये के बारे में यात्री जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। आईआईटी बीएचयू के स्टार्टअप ‘इनोवेटिव ट्रैक्स प्राइवेट लिमिटेड’ के एंड्रॉइड एप ‘राही’ को मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण ने शनिवार को लांच किया। इसके जरिए शहरवासी और सैलानी परिवहन निगम की बस सेवाओं के बारे में पूरी जानकारी कर सकेंगे। यह एप गूगल प्लेस्टोर सेडाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन

बसों के मार्ग, उनकी समय सारणी और यात्रा शुल्क के अलावा इस एप के जरिए आप अपने बस की ‘लाइव-ट्रैकिंग’ भी कर पाएंगे। आपकी बस वर्तमान में कहां है, यह जानकारी आपको एप के जरिए मिल जाएगी। एप में एंबुलेंस, पुलिस स्टेशन के अलावा अन्य आपातकालीन सुविधाओं के हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करने की सुविधा भी दी गई है। इसकी सभी सेवाएं निशुल्क हैं। लांचिंग के मौके पर रोडवेज के आरएम पीकेतिवारी, सेवा प्रबंधक राजीव कुमार, आरसी दूबे, अरविंद मिश्रा, इंद्रेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

गोरखपुर के लिए चली स्कैनिया
वाराणसी से आजमगढ़ होते हुए गोरखपुर के लिए स्कैनिया बस सेवा की शनिवार को शुरुआत हुई। सुबह 10 बजे मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed