{"_id":"59d3f31c4f1c1b70548b588f","slug":"171507062556-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिसंबर में फिर काशी आ सकते हैं पीएम नरेंद्र मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिसंबर में फिर काशी आ सकते हैं पीएम नरेंद्र मोदी
Updated Wed, 04 Oct 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिसंबर में अपने संसदीय क्षेत्र का एक और दौरा कर सकते हैं। प्रशासनिक और पार्टी सूत्रों की मानें तो दिसंबर में वह मंडुवाडीह आरओबी और ईएसआईसी अस्पताल का लोकार्पण करेंगे और साथ ही फुलवरिया फोरलेन कार्य की आधारशिला रखेंगे। कुछ अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 और 23 सितंबर को वाराणसी आए थे। इस दौरान उन्होंने 17 परियोजनाओं का लोकार्पण और 10 का शिलान्यास किया था। हाल ही में प्रधानमंत्री कार्यालय ने जिला प्रशासन ने दिसंबर तक पूरी होने वाली परियोजनाओं के बारे में पूछा है। जवाब में प्रशासन ने बताया कि दिसंबर तक मंडुवाडीह आरओबी और पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के बगल में ईएसआईसी अस्पताल में 100 बेड के एक अलग भवन का निर्माण पूरा हो जाएगा।
कहा जा रहा है कि पीएम दिसंबर के अपने दौरे में फुलवरिया फोरलेन की भी आधारशिला रख सकते हैं। हालांकि इसके चौड़ीकरण की नींव चंदौली के सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय पहले रख चुके हैं। इस दौरान पीएम के पार्टी के भी किसी कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है।