{"_id":"59b1ad364f1c1bf37f8b4d50","slug":"171504816438-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्श्वनाथ की जन्मस्थली पर क्षमावाणी पर्व में उमड़े अनुयायी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्श्वनाथ की जन्मस्थली पर क्षमावाणी पर्व में उमड़े अनुयायी
Updated Fri, 08 Sep 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। विश्व मैत्री क्षमावाणी पर्व पर गुरुवार की शाम भेलूपुर स्थित दिगंबर जैन मंदिर में जैन मतावलंबियों की भीड़ उमड़ पड़ी। उत्सव भरे माहौल में लोगों ने एक-दूसरे से अपनी भूल-चूक के लिए क्षमा मांगी। क्षमापर्व पर लोगों ने बढ़-चढ़कर क्षमादान किया। इस मौके पर प्रेम, सौहार्द और दया की अनुपम मिसाल पेश की गई।
तीर्थंकर पार्श्वनाथ की जन्मस्थली भेलूपुर में क्षमावाणी पर्व पर आपसी प्रेम का अनूठा संगम देखा गया। सामूहिक रूप से हजारों की तादाद में स्त्री, पुरुषों, बच्चों ने क्षमावाणी पर्व में हिस्सा लिया। इसी के साथ 11 दिन तक चलने वाले दशलक्षण पर्व का समापन हुआ। इससे पहले पार्श्वनाथ जी का अभिषेक, क्षमावाणी पूजन और आरती हुई। इस मौके पर दीपक जैन, विनय जैन, राजेश जैन, विनोद जैन, निशांत जैन, अरुण जैन समेत सैकड़ों लोगों ने पूजा में हिस्सा लिया।