{"_id":"5994b58c4f1c1b272b8b473b","slug":"171502918028-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइट लोकल, रैपर ब्रांडेड कंपनियों का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइट लोकल, रैपर ब्रांडेड कंपनियों का
Updated Thu, 17 Aug 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सेवापुरी। विकास खंड क्षेत्र के पचासों गांवों में लगे लोकल चाइनीज लाईट पर ब्रांडेड कम्पनियों के नाम का रैपर लगा कर प्रधान और सचिवो के साथ ब्लाक और जिले के अधिकारियों ने कमीशन के चक्कर में सरकारी खजाने को खूब लूटा। अब कार्रवाई का ठीकरा सिर्फ सचिवों पर फोड़कर अधिकारियों को बचाने की कोशिश की जाने लगी है। इसीलिए तो सेवापुरी के पचासो गांवों में हुए लाइट घोटाले के मामलों को नजर अंदाज किया जा रहा है।
ब्लाक के उपरवार में भी ग्राम प्रधान और सचिव ने 30 लोकल स्ट्रीट लाइट लगवाया है, जिस पर ब्रांडेड कंपनी के नाम का रैपर लगा कर ढाई गुना ज्यादा का भुगतान सप्लायर को करके अपना कमीशन ले लिया है। भाजपा नेता संजय पासवान का आरोप है कि उपरवार गांव में लगाए गए लाइट चाइनीज है, जिसका भुगतान ब्रांडेड से भी ज्यादा दामों में किया गया है।