{"_id":"670ca04f7a0b6e415c09257d","slug":"17-people-died-in-road-accidents-in-seven-districts-including-varanasi-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Accident News: पूर्वांचल के 7 जिलों में सड़क हादसे में 17 लोगों की मौत, 15 घायलों का चल रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Accident News: पूर्वांचल के 7 जिलों में सड़क हादसे में 17 लोगों की मौत, 15 घायलों का चल रहा इलाज
Mon, 14 Oct 2024 10:08 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 14 Oct 2024 10:08 AM IST
सार
पूर्वांचल के सात जिलों में सड़क हादसे में 17 लोगों ने दम तोड़ा तो 15 लोग अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। हादसे में बलिया, सोनभद्र, गाजीपुर, वाराणसी, जौनपुर में दो-दो और भदोही, मिर्जापुर में 3-3 लोगों ने जान गंवाई।
विज्ञापन
Road Accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वांचल के 7 जिलों में दशहरे पर शनिवार को सड़क हादसों में 17 लोगों की मौत हो गई। 15 लोग घायल हो गए। बलिया, सोनभद्र, गाजीपुर, जौनपुर में सड़क हादसों में दो-दो, भदोही, मिर्जापुर में तीन-तीन लोगों ने जान गंवाई है। वहीं, बलिया में दो, सोनभद्र में पांच, आजमगढ़ में सात, जौनपुर में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बेटे सहित दंपती की मौत
रीवा-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मिर्जापुर के ड्रमंडगंज घाटी में बड़े मोड़ के आगे शनिवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। बाइक पर सवार पति-पत्नी और पुत्र की मौत हो गई। मध्य प्रदेश के मऊगंज थाने के देवरी गांव निवासी अमृतलाल कोल (40) गोपीगंज के ईट भट्ठे पर इंट पथाई का काम करते थे। वे अष्टमी पर अपने घर गए थे।
विज्ञापन
शनिवार को विजयदशमी के दिन अपनी पत्नी रन्नो देवी (35) व पुत्र अनूप (8) को वाइक पर बैठाकर मिर्जापुर की ओर जा रहे थे। इस बीच रास्ते में ड्रमंडगंज घाटी से नीचे उतरते समय पीछे से मछली लादकर आ रहे ट्रक चालक ने ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर बाइक में पीछे से मार दिया। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल रन्नो देवी व उनके पुत्र अनूप की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन